गजरौला में धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती
पूर्व विधायक हरपाल सिंह एवं शिक्षक जयवीर सिंह ने चित्र पर किया माल्यापर्ण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में संत शिरोमणि संत रविदास की 648 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने संत शिरोमणि संत रविदास के जीवन चरित्र, बलिदान,त्याग एवं भक्ति पर प्रकाश डाला। शिक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता, वह कभी विकास नहीं करता है। इसलिए हम अपने संतो, गुरुओं ,महापुरुषों के जीवन से सीख लेते हुए समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करें। कहा कि हमें अपने समाज में फैली हुई कुरीतियां यथा शराब पीना अन्य नशा करना से दूर रहना होगा तथा शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ियां विकास कर सकें। संत रविदास ने कहा था की मन चंगा तो कठौती में गंगा। अतः हमें दुर्व्यवस्नों से दूर रहकर अपने चरित्र को शांत रखते हुए देशभक्ति का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर डा. डी एसहर्ष, होरी सिंह,, राजेश कुमार, चेतराम सिंह, करन पाल सिंह,प्रीतम सिंह ,राम रतन सिंह जाटव, पूरन सिंह, मुकेश कुमार, परमेश्वरी लाल, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, सुरेश चंद्र मौर्य, रवि कुमार, चंद्रपाल सिंह प्रोफेसर ओंकार सिंह, चमन सिंह, गर्वित कुमार गौतम, बृजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक जयवीर सिंह ने किया।



