अमरोहाउत्तरप्रदेश

गंभीर धाराओं में वांक्षित अपराधियों को सजा दिलाए जाने के निर्देश

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने की अभियोजन कार्यो की समीक्षा, एसपी अमित कुमार आनंद भी रहे मौजूद

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने कहा ​कि किसी भी सूरत में अपराधी सजा से बचने न पाएं। उन्हें सजा दिलाने के लिए निष्ठा से कार्य किया जाए।

मंगलवार को अमरोहा में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में  जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में  अभियोजन कार्य एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिलाधिकारी ने कोर्ट वार कितने को सजा दी गयी,  कितने को दोषमुक्त किया गया, कितने साक्षी आये, कितने अपील की गईं, कितनी बेल की गईं सहित अन्य कार्यो की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर धाराओं में वांक्षित अपराधियों को सजा दिलाया जाए।  कहा कि

महिला और बच्चों से सम्बन्धित अपराधों को गंभीरता से लिया जाय। ज्यादा से ज्यादा दोष सिद्ध कर सजा दिलाई जाए। इन केसों में नरमी न बरती जाए। जिलाधिकारी ने सभी शासकीय अभियोजन अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं को निर्देश दिये कि गवाहों की गवाही शत प्रतिशत परिक्षित कराई जाये । कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्सा ना जाए। जिन पर गंभीर  मुकदमे दर्ज हैं उन पर प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में प्रभावी कार्यवाही किया जाये दोषियों पर अधिक से अधिक कड़ी कार्यवाही किया जाए। सजा दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारी से माह में कितने प्रतिशत सजा दिलाई गई रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक  में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद,  अपर जिलाधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी,जे डी अभियोजन,  जिला शासकीय अभियोजन अधिकारी व जिला शासकीय अधिवक्तागण सहित सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!