अमरोहाउत्तरप्रदेश

उद्यमियों की समस्याओं का हो प्राथमिकता से निस्तारण, न आए कोई परेशानी

एडीएम (न्यायिक) मायाशंकर यादव ने ली उद्योग बंधु समिति की जिला स्तरीय मासिक बैठक

 


नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) मायाशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मासिक उद्योग बन्धु समिति की बैठक का आयोजन किया गया । अपर जिलाधिकारी ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं की किसी भी समस्या में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिकता के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
अपर  जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बिंदुओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाए।  आज उठाए गए बिंदुओं का निस्तारण हर हाल में अगली बैठक तक अवश्य हो जाए।  उद्योग कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता से लिया जाए । लंबित निवेश मित्र के अंतर्गत तीन प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।  मैसर्स जीआर सॉलवेन्ट एण्ड अलाइड इण्डस्ट्रिज लिमिटेड  को नियमित विद्युत सप्लाई, मैसर्स तेवा एपीआई लिमिटेड गजरौला से सम्बन्धित प्रकरण को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।  उपयुक्त उद्योग ने पीएम विश्वकर्मा के बारे में बताया  कि केन्द्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना में 24.जनवरी  तक कुल 49092 आवेदन 18 ट्रेडों में ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं। जिसमें से ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के स्तर से प्रथम चरण में कुल 34666 आवेदनो की संस्तुति प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत के कुल 31663 आवदेन तथा नगरीय निकाय के कुल 3003 आवेदन पत्र संस्तुत किये गए हैं। जनपद स्तर से जिला क्रियान्वयन समिति द्वारा प्रथम स्तर से सत्यापित आवेदनों को अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिए गए हैं।  प्लेज पार्कयोजना अन्तर्गत 01 प्रतिशत ब्याज दर पर पार्क के विकास को आवश्यक धनराशि ऋण के रूप में प्रवर्तक को उपलब्ध करायी जायेगी। अकृषक / औद्योगिक भूमि की डीएम सर्किल रेट के अनुसार दर का 90 प्रतिशत अथवा 50 लाख प्रति एकड़ अथवा परियोजना लागत में से न्यूनतम धनराशि के ऋण के आधार पर दी जायेगी। प्लेज पार्क योजना अन्तर्गत जनपद में स्थित आरना इण्डस्ट्रियल प्लेज पार्क में उद्यमियों को प्लॉट आवंटन हेतु कार्यावाही की जा रही है। उपायुक्त उद्योग ने अपर जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम को प्रोत्साहित करने, इस क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने तथा नए रोजगार सृजित करने हेतु प्रख्यापित की गई है। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष 1 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने तथा आगामी 10 वर्षों में प्रदेश में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने का उद्देश्य है। उक्त याजनान्तर्गत जनपद अमरोहा में वार्षिक लक्ष्य कुल 1000 के सापेक्ष 25.जनवरी तक कुल 4228 आवेदन प्राप्त हुये है, जिसमें से कुल 1289 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये तथा बैंक द्वारा 315 ऋण स्वीकृत तथा 120 ऋण वितरित किये जा चुके है। भोश आवेदन पत्रों की स्कूटनी पात्रता एवं व्यवहर्यता के आधार पर की जा रही है।            बैठक में उपायुक्त उद्योग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, गजरौला में स्थित जुबिलेेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित सहित अन्य संबंधित औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि बंधु भी उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!