जेबीएफ में चिकित्सक की पत्नी रूचि मित्तल कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग) मनोनीत

– संस्थापक गोविंद गुप्ता एवं मुकेश पटेल ने कई राज्यों में संस्था का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की
– जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड विनोद झा, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं जेबीएफ में मेडिकल हेड डा. सुजिंदर फोगाट ने दी शुभकामनाएं
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में चिकित्सक डा.प्रमोद अग्रवाल की पत्नी कवियत्री, साहित्यकार रूचि मित्तल को कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग) मनोनीत किया गया है। संस्थापक गोविंद गुप्ता एवं मुकेश पटेल ने कई राज्यों में संस्था का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। इसकी जानकारी होने के बाद से उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। बता दें कि रूचि मित्तल विगत कई वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में इनकी रचनाएं प्रकाशित व पुरस्कृत हो चुकी हैं। रूचि मित्तल को ऑथर ऑफ द ईयर खिताब भी मिल चुका है। रोटरी जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था से जुड़ीं रूचि मित्तल सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में चिकित्सक डा.प्रमोद अग्रवाल की पत्नी रूचि मित्तल को मिली इस जिम्मेदारी से जुबिलेंटकर्मियों में भी खुशी की लहर है। गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड विनोद झा, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं जेबीएफ में मेडिकल हेड डा. सुजिंदर फोगाट ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




