अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, लोगों से की बातचीत

पालिका के ईओ डा.बृजेश कुमार को दिए वहां पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने गरीब, बेसहारा व दूर दराज से आए लोगों को ठंड में ठहरने के लिए नगर में बनाए गए रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। वहां रुके लोगों से बातचीत की और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने के निर्देश रैन बसेरे में मौजूद स्टाफ को दिए। रविवार की देर शाम डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अमरोहा शहर में  रेलवे स्टेशन तथा रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ठहरे हुए लोगों से बातचीत कर वहां की व्यस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पालिका के  अधिशासी अधिकारी डा.बृजेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा में ठंड से बचाव के लिए डेरा डाले लोगों को ठंड से संबंधित कोई भी दिक्तत नहीं होनी चाहिए। ईओ खुद भी समय-समय पर रैन बसेरों में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें । रैन बसेरों में अलाव आदि की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी न्यायिक हसनपुर बृजपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!