अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में लगा रोजगार मेला, 586 युवाओं का हुआ चयन 

– बड़ी संख्या में नौकरी पाकर खिले युवाओं के चेहरे, यूपी सरकार एवं वेंक्टेश्वरा का जताया आभार
– देश की शीर्ष पचास से अधिक आईटी. इंजीनियरिंग, प्रबंधन, हैल्थ सेक्टर, पैरामेडिकल, नर्सिंग, व्यापार एवं वाणिज्य कंपनियों ने देश भर से आये पांच हजार से अधिक युवाओं का लिया साक्षात्कार

– प्रधानमन्त्री की ‘मिशन रोजगार‘, डिजीटल इण्डिया, स्किल इण्डिया एवं शानदार राष्ट्रीय शिक्षा निति के दम पर रोजगारोन्मुखी योजनाओं से पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बेरोजगारी कम हुई है – डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह

– यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा रोजगार मेला – अश्वनी कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में श्रम व सेवायोजन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘‘वृहद रोजगार मेला-2023‘‘ में देश की शीर्ष पचास से अधिक आईटी. इंजीनियरिंग, प्रबंधन, हैल्थ सेक्टर, पैरामेडिकल, नर्सिंग, व्यापार एवं वाणिज्य कंपनियों ने देश भर से आये पांच हजार से अधिक युवाओं का साक्षात्कार लेकर पांच सौ ​छियासी युवाओं को चयनित किया।
शुक्रवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मेजर ध्यानचन्द्र ओपन खेल परिसर में ‘‘वृहद रोजगार मेला-2023‘‘ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि आईएफएस एमएस कन्याल, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, जिला सेवा योजन अधिकारी  डा. सुशील कुमार,  कुलपति डा. राकेश कुमार यादव आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से आज ‘‘स्किल इण्डिया डिजीटल इण्डिया मिशन रोजगार‘‘ एवं शानदार नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बदौलत सक्षम एवं पात्र युवाओं के लिए देश एवं विदेशों में रोजगार के लाखों अवसर उप्लब्ध हैं। आज आईटी, मैनेजमेन्ट, हैल्थ सेक्टर, नर्सिंग समेत हर क्षेत्र में भारतीय युवाओं की भारी डिमांड है। जिसके दम पर भारत आज दुनिया की सबसे तेजी  से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मुख्य अतिथि भारतीय विदेश सेवा के कई देशों के राजदूत रहे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी एमएस कन्याल ने बताया कि उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए यूरोपियन देशों समेत विश्व के कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया कनाडा के अलावा भी देश दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं है, जहाँ भारतीय युवा अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज ना करा रहे हों। जिला सेवा योजन अधिकारी डा. सुधीर कुमार, सेवायोजन कार्यक्रम के संयोजक डा. लक्ष्मण सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रधान सलाहकार डा. वीपीएस अरोड़ा, सीईओ. अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आरएस शर्मा, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे, डा, तेजपाल सिंह, डा. अनिल जयसवाल, डा, दिव्या गिरधर, डा, आशुतोष सिंह, डा. ओम प्रकाश गोसाई, डा. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डा. राजवर्धन, डा. सर्वनन्द साहू, डा. ऐना एरिक ब्राउन, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे। कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का शानदार संचालन डा. आशी नायर एवं प्रशान्त कुमार ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!