रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने हाईस्कूल में जनपद में दूसरे स्थान स्थान पर रही छात्रा आशी को दिया चेक

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद अमरोहा में दूसरे स्थान पर रहीं आशी गोयल की एक वर्ष की फीस के लिए 11 हजार रुपये का चेक सौंपा है। साथ ही छात्रा को कोचिंग आदि के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी आने पर यथासंभव मदद करने को कहा है।
मंगलवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के आफीसर्स क्लब में रोटरी क्लब भरतियाग्राम के वरिष्ठ सदस्य एवं जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं रोटरी क्लब भरतियाग्राम के प्रेसीडेंट सुनील दीक्षित ने क्लब के पदाधिकारियों के संग छात्रा आशी गोयल को चेक सौंपा। क्लब के वरिष्ठ सदस्य हितेंद्र अवस्थी एवं प्रेसीडेंट सुनील दीक्षित के साथ ही क्लब के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने छात्रा आशी गोयल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि उसे कक्षा 11 में कोचिंग करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आए तो इसके लिए रोटरी क्लब भरतियाग्राम उसकी मदद को तैयार है। इस मौके पर क्लब के वाइस प्रेसीडेंट देवेंद्र बंसल, सेंक्रेटरी विकास कुमार, इलेक्ट सेक्रेटरी 2023-24 डा.सुजिंदर फोगाट, वरिष्ठ सदस्य विनय शुक्ला, अमित पांडे आदि भी रहे। बता दें नगर के मोहल्ला बस्ती में रहने वाली आशी गोयल यश पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा है।





