श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में चौदह दिवसीय ’’योगा फॉर यूथ पखवाड़े’’ का शुभारंभ

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में चौदह दिवसीय ’’योगा फॉर यूथ पखवाड़े’’ का शुभारंभ हुआ। विवेकानन्द योग संस्थान नयी दिल्ली के निदेशक विख्यात योग गुरु आचार्य डाक्टर विक्रमादित्य के द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में ’’वेंक्टेश्वरा से वृहृद योग पखवाडे’’ का लाईव प्रसारण हुआ। इसमें विख्यात योग गुरुओं समेत कई राजनायिक, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री भी शिरकत करेंगे।
बुधवार को राष्टीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में आयुष मंत्रालय भारत सरकार, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, विवेकानन्द योग संस्थान नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चौदह दिवसीय ’’योगा फॉर यूथ पखवाड़े’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एवं विवेकानन्द योग संस्थान के निदेशक विख्यात योग गुरू आचार्य डाक्टर विक्रमादित्य, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, आयुष मंत्रालय के डाक्टर आशीष सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्यवक्ता डाक्टर विक्रमादित्य ने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक विरासत रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है। वेक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले इस योग पखवाड़े में देश एवं विदेश के जाने माने योग गुरू शिरकत करेगें।
इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर एना ऐरिक ब्राउन, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर सीपी कुशवाहा, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर राम कुमार, अभिनव गिरि, डाक्टर योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाक्टर अनिल कुमार जयसवाल, कौशल गुप्ता, डाक्टर उमा मिश्रा, डाक्टर चारू अग्रवाल, प्रियंका सिरोही, अरुण गोस्वामी, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, एसएस बघेल, सुमन कौर, प्रतिभा, हिमानी, अनुषा कर्णवाल, पूजा कुमारी, पूजा, रीना, रिंकी शर्मा, डाक्टर वर्षा यादव, शीलभद्र, संजीव राय, गुरूदयाल कटियार, लल्लू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा के साथ ही सभी नर्सिंग स्टूडेन्ट्स एवं शिक्षक उपस्थित रहे।









