अमरोहा के पूर्व सांसद देवेंद नागपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर काटा केक, 21 हजार दीए किए रौशन
नौगांवा विधानसभा क्षेत्र में ताहरपुर मंडल के गांव छोया में स्थित चामुंडा मंदिर में की पूजा अर्चना

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने नौगांवा विधानसभा के ताहरपुर मंडल के गांव छोयां में स्थित चामुंडा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र के चित्र को प्रतीकात्मक केक खिलाकर, भारत देश का मानचित्र बनाकर उस पर 21,000 दीप प्रज्वलित कर मोदी जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर ताहरपुर मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान, मंडल प्रवासी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता, अमर सिंह पूर्व प्रधान, मास्टर पृथ्वी सिंह, अजब सिंह गुर्जर, विनोद गुर्जर, अभी चंद लाला, मुकुल चौहान प्रधान , मास्टर रामशरण, जयप्रकाश पाल, अशोक पाल, मनोज पाल, कुलदीप सैनी, सतपाल पाल, बलवंत सिंह, महिपाल सिंह, दिनेश चौहान, धीरज सिंह, विवेक सैनी, विजय शर्मा, रविंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, दीपक खत्री, नितिन चौधरी, दीपक चौधरी, बब्बू चौधरी, अनुज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




