अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में रही रक्षा बंधन पर्व की धूम

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “रक्षा सूत्र कार्यक्रम” के तहत अमरोहा जनपद में आर्यन पब्लिक स्कूल,दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों की छात्राओं ने श्री वेंकटेश्वरा संस्थान में आकर रक्षा सूत्र बांधा। श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी के साथ ही वहां मौजूद मंडी धनौरा के एसडीएम राजीव राज, एवं अमरोहा में सीओ सिटी विजय राणा को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया। वेंकटेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के निर्देशन पर सभी बच्चों को विश्वविद्यालय भ्रमण कराने के पश्चात जलपान कराकर एवं उपहार देकर विदा किया। डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे ऐतिहासिक एवं पौराणिक त्यौहार का हर भारतीय के जीवन में बेहद महत्व है। उन्होंने अखंड भारत के लिए एक-एक रक्षा सूत्र बांधने का आह्वान किया ।









