अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

राष्ट्रीय खेल दिवस  पर वेंक्टेश्वरा में ’’खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं खेल संगोष्ठी’’  

प्रधानमंत्री की ’’खेलो इण्डिया’’ जैसी ऐतिहासिक खेल योजना एवं राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विभिन्न राज्य व केन्द्र में शानदार नौकरियों के साथ प्रोत्साहित करने का काम कर रही है- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

खेलो इण्डिया के तहत आगामी अक्टूबर से ’’इन्टर यूनिवर्सिटी गेम्स’’ आयोजित करेगा वेंक्टेश्वरा- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान।

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गत माह कनाडा में आयोजित ’’वर्ल्ड पुलिस ऐथलेटिक्स चैम्पियनशिप’’ तीरन्दाजी में तीन स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे विश्व में भारत की डंका बजाने वाली इशिता धारीवाल, उनके पति एवं राष्ट्रीय शूटर दीपक धारीवाल, रस्साकशी की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजहा खान समेत कई खिलाड़ियों को श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में खेल दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में ट्राफी, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान में देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिवस (खेल दिवस) पर खेल प्रतिभाओ के सम्मान एवं खेल संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया। डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरी, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोडा, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ईशिता धारीवाल, भाजुयमो अध्यश शुभम चौधरी आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी के साथ खिलाडियो को सम्मानित करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां जमीन से लेकर अन्तरिक्ष तक भारत का झण्डा बुलन्द कर रही हैं। बेटियां हर खेल प्रतियोगिताओं में बेटों से अधिक मेडल जीत कर आ रही है। ये बदलते हुए अखण्ड भारत की शानदार तस्वीर है। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, डाक्टर आरएस शर्मा, वरिष्ठ जर्नलिस्ट संजना चौरसिया, डाक्टर पीयूष पाण्डेय, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर एना ऐरिक ब्राउन, डाक्टर रामकुमार, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर एलएस रावत, डाक्टर विवेक सचान, अरूण गोस्वामी, एसएस बघेल, रामयश सिंह, गुरूदयाल सिंह, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, मारूफ चौधरी, विक्रान्त चौधरी, डाक्टर राजवर्द्धन, विकास श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि पस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!