अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से गांव फतेहपुर में कार्यक्रम

जेबीएफ के मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट ने दिए बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स

खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र ने कहा साफसफाई पर दें विशेष ध्यान, रहेंगे निरोगी 

शिक्षकों, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता ए‍वं पोषण के प्रति सजग रहने की शपथ

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई के प्रति सजग रहने और गंदगी से दूर रहने के टिप्स दिए गए। बच्चों को समझाया गया कि स्वच्छता से ही तमाम बीमारियों को अपने आसपास फटकने से रोका जा सकता है। इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन अमरोहा जनपद के गजरौला विकासखंड में गांव फतेहपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सौजन्य से पोषण ​अभियान की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल ह़़ेड ड़ाक्टर सुजिंदर फोगाट ने बच्चों से स्वस्थ रहने के लिए अपने खानपान के साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जननी है। इसलिए गंदगी से दूर रहें। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र ने शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे बच्चों की सिर्फ शिक्षा पर ही नहीं बल्कि उनकी दिनचर्या पर भी निगाह रखें। उन्हें पोषक पदार्थ खाने को दें ताकि उनका शरीर स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अभय कुमार यादव, राघवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ऋतु, सोनी, सुरेश, राजकुमार, सुमित गर्ग, धर्मवीर आदि भी रहे। वहीं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट प्रबंधन द्वारा ​शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!