अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ओरिन्टेशन प्रोग्राम ’’दीक्षारम्भ-2023’’ का  आयोजन

यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नवागत छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में शानदार काम करने एवं  देश सेवा की दिलायी शपथ 

नयी शिक्षा नीति में युवाओं के लिए ढेरों सभ्भावनाएं लेकिन आपको भीड़ से अलग अपने को अपग्रेड करना होगा -डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

राष्ट्र निर्माण में दक्ष युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- प्रो. वीपीएस अरोड़ा, विख्यात वैज्ञानिक एवं प्रधान सलाहकार डा. सुधीर गिरि चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 

राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय एवं इन्डस्ट्री की डिमाण्ड के अनुरूप ट्रैण्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में सत्र 2023 में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिन्टेशन प्रोग्राम ’’ दीक्षारम्भ-2023’’ का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने नवागत छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हे अपने अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुडने का आह्वान किया। पुराने छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं दीं। 

शनिवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान के मुख्य खेल परिसर में आयोजित ’’दीक्षारम्भ-2023’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शानदार है। जिसमें सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए ढेरों रोजगार की सम्भावनाऐं निहित हैं लेकिन इसके लिए आपको इसके अनुसार खुद को अपग्रेड करना होगा। वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्रों में हजारो स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बड़े गौरव की बात है कि संस्थान के प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न शीर्ष संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय युवाओं ने विशेष रूप से प्रोफेशनल्स ने शानदार तरीके से काम करके भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। हम अपने यहां प्रवेशित छात्र-छात्राओं को एक सफल एवं सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दीक्षारम्भ-2023 कार्यक्रम को कुलपति डाक्टर राकेश यादव, सलाहकार आरएस शर्मा, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, डाक्टर राजेश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डीन वेलफेयर डाक्टर सीपी कुशवाहा, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, सीएफओ विकास भाटिया, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर योगेश्वर शर्मा, डाक्टर अनिल जायसवाल, डाक्टर राजवर्द्धन, डाक्टर रामकुमार, डाक्टर एना ऐरिक ब्राउन, डाक्टर रमेश चौधरी, डाक्टर ओम प्रकाश, डाक्टर अश्विन सक्सेना, डाक्टर राहुल, डाक्टर श्वेता गुप्ता, डाक्टर मोहित शर्मा, मारूफ चौधरी, विकास श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, विक्रान्त चौधरी, नीतूश्रीपाल, प्रीतपाल आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!