अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

विदेशी राजनयिकों (राजदूत/ हाईकमिशनर्स/ चीफ काउन्सलर्स) के सम्मान में ‘‘साझा शैक्षणिक अनुबंधों‘‘ एवं ‘‘ होली मिलन समारोह‘‘ का आयोजन

– दिल्ली के पाँच सितारा होटल अशोका में यू.के., यू.एस., फिलिस्तीन, ब्राजील, रूस, कनाडा, ऑस्ट्रिया, जिम्बॉम्बे, केन्या एवं दुबई समेत चार दर्जन से अधिक देशों के राजदूत, हाईकमिशनर्स एवं विभिन्न दूतावासों के चीफ काउन्सलर्स के साथ बनी ‘‘साझा शैक्षणिक सहमति‘‘ एवं सभी को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से होली पर ‘‘स्मृति चिह्न‘‘ भेंट कर किया गया सम्मानित
– वेंक्टेश्वरा एवं जीनत हैण्डीक्राफ्ट एवं मिनिस्ट्री ऑफ आई.टी., आसाम सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
– राज्य सभा एम.पी. एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टैन्डिग कमैटी के चेयरमैन भुवनेश्वर कलीता रहे मुख्य अतिथि 
– होली सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि जीवन में उमंग, उल्लास प्रेम, सौहर्द एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा समूह

– भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने वाली, होली सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि समरसता एवं उल्लास के साथ जीवन जीने की कला – श्री भुवनेश्वर कलीता, संसद सदस्य एवं चेयरमैन स्टैन्डिंग कमेटी स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार

– समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि के प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं जेड.एच. के निदेशक कासिफ ने सभी राजनयिकों को शॉल, पटका एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित

नवनीत अग्रवाल 

नई दिल्ली/अमरोहा। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान, जीनत हैण्डीक्राफ्ट लिमिटेड एवं मिनिस्ट्री ऑफ आई.टी., आसाम सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति को पूरे विश्व में प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार करने के लिए नई दिल्ली स्थित होटल अशोका में ‘‘साझा शैक्षणिक सहमति एवं होली मिलन समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। जिसमें यू.के., यू.एस., फिलिस्तीन, ब्राजील, रूस, कनाडा, ऑस्ट्रिया, जिम्बॉम्बे, केन्या, दुबई समेत पचास से अधिक देशों के राजदूतों एवं हाईकमिशनर्स ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की ओर से सभी राजनयिकों को पगड़ी, पटका एवं सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसाम से राज्यसभा सदस्य एवं हेल्थ मिनिस्ट्री के चेयरमैन ने विरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश्वर कलीता रहे। विश्वविद्यालय इसी जून से यू.के., यू.एस., फिलिस्तीन, ब्राजील, रूस, कनाडा, ऑस्ट्रिया, जिम्बॉम्बे, केन्या समेत एक दर्जन देशों के साथ साझा शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करेगा। जिसमें मुख्य रूप से ‘‘स्टूडेण्ट एक्सचेंज प्रोग्राम एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम‘‘ प्रमुख होगी।

इन्हें मिला सम्मान- 
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले फिलिस्तीन के राजदूत बेसम एफ. हैरिस, रूस के हाईकमिशनर ओक्साना, एगेफोनोवा नार्थ मैकेडोनिया के स्लोबोडन ओजानोव, कजाकिस्तान की जलाता ऐन्टुसेवा, ब्राजील के एन्जेलो मैटीक्योको समेत पचास से अधिक राजनयिक शामिल हैं।
ये लोग रहे मौजूद–

इस अवसर पर जे.एफ. हैन्डीक्रॉफ्ट के चेयरमैन सिराज आलम, आसाम सरकार के वरिश्ष्ठ आर.एस. विनोद कुमार समेत लोग मौजूद रहे। साझा शैक्षणिक कार्यक्रम एवं बधाई देने वालों में प्रधान सलाहकार डा. वी.पी.एस. अरोड़ा, सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, कुलपति डा. ए.के. शुक्ला, प्रमुख सलाहकार, आर.एस. शर्मा, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे एवं मेरठ परिसर से डा. प्रताप मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि सम्मिलित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!