निर्वाचन की गंभीरता को समझें अधिकारी, लापरवाही पर बख्से नहीं जाएंगेः डीएम राजेश कुमार त्यागी*

अमरोहा कलेक्ट्रेट में हुई नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि निर्वाचन को सभी अधिकारी गंभीरता से लें ।लापरवाही करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे । जिलाधिकारी ने जिला संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात परिवहन की व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए। अधिक से अधिक वाहनों का अधिग्रहण कर लिया जाए । छोटे, बड़े, हल्के,भारी वाहनों का अधिक से अधिक अधिग्रहण किया जाए ।
बुधवार को अमरोहा में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी कराए जाने के दृष्टिगत सभी नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक तैयारी के संबंध में आयोजित की गई । जिलाधिकारी ने कहा कि कहा कि पोलिंग पार्टी को रवानगी के दिन दिक्कत ना हो। इसके लिए रूट चार्ट भी बेहतर तरीके से बनाया जाए । आवश्यक जगहों पर फ्लैक्स लगाकर इंगित किया जाए ताकि पोलिंग पार्टियों को भटकना न पड़े। विधानसभा क्षेत्रवार पूरी तरह से व्यवस्था क्लियर होनी चाहिए । निर्वाचन सामग्री, मतपत्रों की छपाई के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि लिफाफा मतदाता पर्ची प्रपत्र पहले से ही संपर्क कर प्रकाशित करा लिया जाए । डाक मत पत्र के प्रयोग के लिए आवश्यक सेवा से जुड़े व्यक्तियों को भी मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारी संबंधित प्रारूप पर सूचना भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त करा दें।
दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधाः
दिव्यांग मतदाताओं के सम्बंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने की बेहतर सुविधा दी जाएगी इसके लिए अधिक से अधिक व्हीलचेयर की व्यवस्था कर लिया जाए । सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वल्नरेबल बूथों को एसडीएम तहसीलदार पहले से तय कर लें। मतदान में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
प्रतिदिन हों मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः
जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि जनपद में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम प्रतिदिन होने चाहिए । अधिक से अधिक अनेक तरह के कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित हो ताकि जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ सके । कहा किसी भी सी विजिल सुविधा ऐप में आने वाले शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर आवश्यक हो जाना चाहिए। इसी प्रकार नए युवा मतदाताओं को सी विजिल डाउनलोड करने को जागरूक किया जाए ।
ये अधिकारी रहे मौजूदः
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर हसनपुर, नौगांवा, धनोरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।








