अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
बुगरासी में पुलिस ने किया रूट मार्च, लोगों में सुरक्षा की भावना की जागृत

अजय गर्ग
बुगरासी (बुलंदशहर)। होली के मद्देनजर पुलिस ने शनिवार शाम रूट मार्च निकाला। चौकी इंचार्ज सुमित कुमार के नेतृत्व में निकाले गए रूट मार्च में पुलिस ने त्यौहार पर हुड़दंग नहीं करने तथा शांति बनाए रखने की अपील भी की। शनिवार शाम पुलिस ने चौकी प्रांगण से रूट मार्च का प्रारंभ किया। रूट मार्च बस स्टैंड, चांदनी चौक, तकियावाला, भूड़वाला, मन्दिरवाला, चामुंडा, मंगल बाजार, व्यापरियान आदि सहित पूरे कस्बे से होता हुआ वापस चौकी पर पूर्ण हुआ। इस दौरान चौकी इंचार्ज सुमित कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने की। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाएं। किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अशांति पैदा करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।




