अमरोहाउत्तरप्रदेश

धनौरा में पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण 

व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से की बातचीत, साफ-सफाई के दिए निर्देश

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। मंडी धनौरा में पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार भी शिवभक्तों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।


शनिवार की शाम मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नगर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का पैदल घूमकर निरीक्षण किया। मार्ग में साफ-सफाई, अतिक्रमण, सड़कों की हालत को देखा। उन्होंने पालिका के सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जरा भी कूड़ा अथवा कचरा मार्ग में नजर न आए। नालियों की सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। नालियां ओवरफ्लो न होने पाएं।


पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से भी बातचीत कर उनके सुझाव लिए। कांवड़ यात्रा मार्ग में रोशनी के पर्याप्त बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग में नगर पालिका क्षेत्र में मीट की दुकानें और नॉनवेज होटल भी बंद कराने की बात कही। कहा कि शि‍वभक्तों की भावनाओं से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कांवड़ियों के लिए पालिका कई प्रबंध कर रही है ताकि शिवभक्तों को कोई दिक्कत न आए।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!