अमरोहाउत्तरप्रदेश
धनौरा में भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला के साथ चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। नगर पालिका परिषद मंडी धनौरा की पावन धरा पर भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला के साथ चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

बुधवार को मोहल्ला महादेव स्थित श्री बूढ़े बाबा के मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला रहे। यहां समाज के लोगों ने एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रजापति समाके तत्वावधान में निकाली गई शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रथ पर सवार भगवान दक्ष प्रजापति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
चेयरमैन एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार अग्रवाल भी शोभायात्रा में साथ रहे। उन्होंने भगवान दक्ष प्रजापति के बारे में बताया। आयोजन समिति ने चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रजापति, संयोजक श्योनाथ सिंह शिव, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति, प्रदेश महासचिव नवनीत गोला, उपाध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, अरुण प्रजापति, फूल कुमार प्रजापति आदि समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।