अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ एवं ‘द अचीवर्स – इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6’ का लोकार्पण कल
रविवार को दिल्ली में होगा आयोजन, "समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ" रखी गई है थीम

नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली। समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से ARK फाउंडेशन एवं धर्मार्थ समर्पण न्यास द्वारा, जीव एकता फाउंडेशन और कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से 2 अगस्त 2026 को भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में ‘इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026’ एवं ‘The Achievers – Inspiring Indians Volume 6’ कॉफी टेबल बुक के भव्य लोकार्पण का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष आयोजित होने वाले इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स की थीम “समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियाँ” रखी गई है। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, उद्योग, विज्ञान, कला, संस्कृति, खेल एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित पर्वतारोही सुश्री संतोष यादव, दिल्ली हाईकोर्ट के एसपीपी न्यायिक मजिस्ट्रेट (क्लास-I) डॉ. रविन्द्र कुमार पाहुजा, पर्यावरणविद एवं पीसीएस अधिकारी श्री मंगे राम चौहान, पीसीएस अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह, चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं एलायंस इंडिया प्रा. लि. के निदेशक श्री सुभाष डावर, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक के प्रो. (डॉ.) शरद कुमार वर्मा तथा डॉ. विजया लक्ष्मी गुप्ता (डिप्टी जेलर, गाजियाबाद) अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
विशिष्ट अतिथियों में मोहित बजाज, परवीन वर्मा, लक्ष्मीकांत बजाज, अभिषेक गुप्ता, आदेश गुप्ता, पंखुड़ी श्रीवास्तव, डॉ. मीनू गबरानी, मीनाक्षी अनुपम, संजय शर्मा, राजेश चौहान, परवीन जायसवाल, नीतू सैनी, स्वाति त्रिपाठी, कविता सहित देशभर से अनेक शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल होंगी।
इस अवसर पर ‘The Achievers – Inspiring Indians Volume 6’ कॉफी टेबल बुक का भव्य लोकार्पण भी किया जाएगा। इस पुस्तक में देश के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की सफलता, संघर्ष, नवाचार, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्थान दिया गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मोनिशा मेकओवर की ओर से प्रस्तुत “नारी शक्ति” विषय पर आधारित विशेष फैशन शो होगा। इस प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाएँ रैंप पर अपनी प्रस्तुति देंगी।
आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए ARK फाउंडेशन की पूरी टीम समर्पित भाव से सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। टीम आयोजन की सभी व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार, समन्वय और कार्यक्रम संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
आयोजकों के अनुसार इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देने का एक सशक्त अभियान है। इसका उद्देश्य देश के वास्तविक नायकों को सम्मानित करना, उनकी प्रेरणादायी कहानियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवा पीढ़ी को सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के मार्ग पर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।