अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

सांसद ने किया बुगरासी-भगवानपुर मार्ग का लोकार्पण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बुगरासी (अजय गर्ग)। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बुगरासी-भगवानपुर मार्ग का लोकार्पण किया। लगभग तीन माह पूर्व सड़क का निर्माण हो चुका है। सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा आगामी लोकसभा में 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से जीतने की बात कही।

बुगरासी से भगवानपुर की दूरी छह किलोमीटर है। भगवानपुर में पक्का गंगाघाट होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं। तीन माह पूर्व की सड़क की स्थिति दयनीय थी। लोग लगातार बुगरासी से भगवानपुर तक रोड के निर्माण की लगातार मांग कर रहे थे। तीन माह पूर्व अनुमानित तीन करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से रोड का निर्माण हो चुका है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बुगरासी-भगवानपुर रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सुलैला रोड पर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में डॉ. भोला सिंह सिंह ने सरकार द्वारा दी जा रहीं जनहित योजनाओं की जानकारी दी। आगामी लोकसभा चुनाव में भी सांसद ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा के सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश लगातार विकास की राह पर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। जो विकास मोदी-योगी ने मात्र 10 साल में किया है वो आज तक भी किसी ने नहीं किया। पूरे देश में मोदी-योगी ने सड़कों का ऐसा जाल बिछाया है कि अब कहीं भी जाने में बहुत कम समय लगता है। सड़क अच्छी होने से दूर के शहर भी अब थोड़ी दूरी पर ही हो गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बना देश को विकास के नए आयाम तक ले जाएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!