श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 132 महिलाओं को दिया ‘‘मातृशक्ति सम्मान – 2024‘‘

– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, वीजीआई मेरठ एवं विम्स मल्टीस्पेशिलिटी हाॅस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय समारोह का समापन
– समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के निर्देश पर इस चार दिवसीय मातृशक्ति सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के सभी शीर्ष पदों पर मातृशक्ति ने काम किया एवं इसके साथ ही मातृशक्ति अग्रिम पंक्ति में विराजमान रहींं जबकि प्रबंधन प्रशासन के शीर्ष पुरुष अधिकारियों/ कर्मचारियों ने नारी शक्ति वंदन/ सम्मान में पिछली पंक्ति में खड़े होकर महिला सशक्तिकरण की मुहिम को सशक्त किया।
– देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद (राष्ट्रपति) पर मातृशक्ति का आसीन होना इस बात का परिचायक है कि हमारे भारत में महिलाओं का सम्मान शिखर पर है – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – बेटी खिलाओ‘‘ एवं ‘‘नारी शक्ति वंदन‘‘ जैसी शानदार महिला सशक्तिकरण योजनाओं से आज साक्षी मलिक, निर्मला सीतारमण, स्व. कल्पना चावला, साईना नेहवाल समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं शीर्ष पर विराजमान – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय ‘‘मातृशक्ति सम्मान समारोह – 2024‘‘ का समापन हुआ। समारोह में मातृशक्ति के सम्मान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं काव्य पाठ समेत विभिन्न शानदार प्रस्तुतियां देकर इसे यादगार बना दिया। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एक सौ बत्तीस महिलाओं को पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह् देकर ‘‘मातृशक्ति सम्मान – 2024‘‘ से सम्मानित किया गया।
सोमवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित चार दिवसीय मातृशक्ति सम्मान समारोह के समापन समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर. वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रोफेसर ऐके शुक्ला, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
अपने सम्बोधन में वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक/ अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि देश के सर्वोच्य संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर महामहिम द्रोपदी मुर्मू का आसीन होना इस बात का परिचायक है कि आज भारत में महिलाऐं शिखर पर स्थापित हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री की ‘‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – बेटी खिलाओ‘‘ एवं नारी वंदन जैसी शानदार योजनाओं से देश में मातृशक्ति का सम्मान बढ़ा है।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली शीर्ष महिलाओं में डा. एना ऐरिक ब्राउन (नर्सिंग), डा. दिव्या गिरधर (पत्रकारिता), डा. सची अहलावत (चिकित्सा), डा. रेहाना (गायनी), डा. प्राची त्यागी (गायनी), डा. अपराजिता (चिकित्सा), डा. वर्षा यादव (भौतिकी), डा. शिल्पी शर्मा (फार्मा), डा. श्वेता गुप्ता (एग्रीकल्चर), अजहा खान (अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), डा. ज्योति सिंह (एग्रीकल्चर), डा. श्रद्धा पाण्डे (एप्लाइड सांइंसेज), डा. ऐश्वर्या सिंह (एप्लाइड), डा. पवनजीत कौर (रसायन विज्ञान) प्रमुख रहे। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, सीईओ डा. एचपी सिंह, सीएफओ विकास भाटिया, डा. राजेश शर्मा, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. आशुतोष सिंह, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डा. रामनिवास शर्मा, डा. सर्वनन्द साहू, डा. एलएस रावत, डा. मोहित शर्मा, अरुण कुमार गोस्वामी, हाॅस्पीटल प्रबंधक एमए चौधरी, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल, विकास श्रीवास्तव मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।














