अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकृषिकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

भरकर आ रहा आम का बौर, बंपर फसल का अनुमान,किसानों के चेहरे खिले

अजय गर्ग

बुगरासी (बुलंदशहर)। आम के पेड़ों पर इस वर्ष भरकर बौर आ रहा है। बौर की स्थिति को देखते हुए बागवान इस साल बंपर पैदावार की बात कह रहे हैं। यदि मौसम सही रहता है तो इस बार आम की पैदावार बंपर होगी।

कस्बा क्षेत्र फलफट्टी क्षेत्र है और यहां फलों में आम के बाग बहुत ज्यादा हैं। अब आम पर बौर आने लगा है। शुरुआती दौर में पेड़ों पर भरकर बौर आया हुआ है। बौर की स्थिति से फसल के बंपर होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसी प्रकार की बीमारी न लगे इसे ध्यान में रखते हुए बागवान आम के पेड़ों की धुलाई आदि भी कर रहे हैं। बागवान बौर को देख काफी खुश हैं। दीपक त्यागी, शानू खान, राशिद खान, जगदीश राणा आदि बागवानों ने बताया कि इस वर्ष आम के पेड़ों पर अच्छा बौर आया है। हालांकि शुरुआती दौर में बौर हमेशा अच्छा ही आता है। लेकिन मौसम की चपेट में आने से बौर अक्सर खराब हो जाता है। बौर में फंगस न लगे इसके लिए पेड़ों की धुलाई भी कराई जा रही है। तापमान भी बौर के अनुकूल है। यदि मौसम सही रहता है तो आम की पैदावार बंपर रहेगी। आम आने के समय अक्सर तेज आंधी आती है। इस आंधी में ही आम को समसे ज्यादा नुकसान होता है। वहीं कुछ बागों में बौर बहुत कम आया है। ऐसे बागवान बौर के कम आने को लेकर भी चिंतित हैं। फिलहाल पेड़ पर आए बौर में किसी प्रकार की बीमारी न लगे, इसके लिए बागवानों ने एक्सपर्ट से भी राय लेनी शुरू कर दी है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!