श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में ’वृहद वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, शिक्षक अभिभावक संवाद/संगौष्ठी एवं स्वच्छता अभियान समेत कई कार्यक्रम

स्वस्य राष्ट्र की परिकल्पना सरकार की नही बल्कि प्रत्येक देशवासी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी- सुधीर गिरि संस्थापक अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह
आइए इस धरा पर अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करके अपने देश को ग्लोबल वार्मिग से रखें सुरक्षित – एसपीसिंह वरिष्ठ वन अधिकारी
रक्तदान-महादान, आइए मिलकर इतना रक्तदान करें कि किसी भी दुर्घटना/ऑपरेशन के समय रक्त के आभाव मे एक भी जान न जाए- डा. राजीव त्यागी – प्रतिकुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान
नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में पिछले 15 दिन से चल रहे ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़े का समापन हो गया। समापन अवसर पर वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे ’’वृहद वृक्षारोपण रक्तदान शिविर’’ स्वच्छता अभियान, शिक्षक अभिभावक संवाद/संगौष्ठी समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये।
मंगलवार को ’’श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़े के समापन समारोह का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, मुख्य अतिथि एसपी सिंह, कुलपति प्रो. डा. कृष्ण कान्त दवे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, कुल सचिव प्रो. पीयूष पाण्डे , मेरठ परिसर निर्देशक डा. प्रताप सिंह आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
’’स्वच्छता ही सेंवा पखवाडे़’’ एवं शिक्षक अभिभावक संगौष्ठी को प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे एवं युवा मोंर्चा अध्यक्ष शुभम चौधरी, डा. प्रताप ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी नरेश कुमार, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. एैना ब्राउन, डा. अरविन्द सक्सैना, वन निरीक्षक सुमित राठी, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. टीपी सिंह, अरुण गोस्वामी, सुनील कुमार, डा. ज्योति सिंह, डा. मनीष सिंह, डा. दपर्ण, डा. अभिषेक स्वामी, दीपक कुमार, ब्रजपाल, अल्का सिंह, रीतु वर्मा, अतुल राणा, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।













