लाखों की ठगी काआरोपी नेत्रहीन हकीम अभी पुलिस की पकड़ से बाहर

– बछरायूं निवासी हाशिम अली ने गजरौला में दर्ज कराई थी बीस लाख की ठगी की रिपोर्ट

– सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं पांच सौ के नोटों की गड्डियों के संग आरोपी की वीडियो
नवनीत अग्रवाल
गजरौला (अमरोहा)। अमरोहा जनपद के गजरौला में तंत्र क्रिया और रकम दोगुना करने का झांसे में आए कारपेंटर हाशम अली से बीस लाख रुपये की ठगी के आरोपी नेत्रहीन हकीम जाने आलम पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परेशान है। हालांकि पुलिस प्रकरण की तह तक जाने के लिए कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर फिर से दो वीडियो वायरल हुईं। ये दोनों वर्ष 20023 की बताई जा रही हैं। पहली वीडियो में नेत्रहीन जाने आलम कह रहा है कि अखिलेश भाई और चौहान साहब की फ्लैक्सी भी करी हैं। पांच सौ के नोटों की गड्डियां लहरा रहा जाने आलम बार बार कह रहा है कि सारे नोट औरिजनल हैं। नकली नहीं हैं। सारा माल फ्लैक्सी का है। दूसरी वीडियो में पांच सौ की गड्डियों के संग जाने आलम कह रहा है कि हाशम भाई परेशान मत हो। जो पैसा तुमने दे रखा है। सब पैसा ऐसे ही रखा हुआ है। वहीं बछरायूं निवासी कारपेंटर हाशम अली ने बताया कि गजरौला में सीएचसी के सामने दुकान करने वाले नेत्रहीन हकीम जाने आलम निवासी मोहल्ला अतरपुरा ने उससे रकम दोगुना करने का झांसा देकर बीस लाख रुपये ठग लिए थे। 11 सितंबर को उसने हकीम जाने आलम के खिलाफ बीस लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर मंडी धनौरा के सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि जाने आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



