भारत की विरासत, संस्कृति और शक्ति को समृद्ध करने में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का महत्वपूर्ण योगदानः सुरमित गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जनपद अमरोहा के द्वारा तहसील परिसर हसनपुर में पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर जयंती त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जनपद अमरोहा के द्वारा तहसील परिसर हसनपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष फतेह सिंह एडवोकेट के चैम्बर पर पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर जयंती त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1725 में अहिल्या देवी का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। एक दूरदर्शी प्रशासक के रूप में अहिल्याबाई ने भूमि राजस्व प्रबंधन की प्रक्रिया सरल बनाई। उनका प्रशासन निष्पक्षता, न्याय और अपनी प्रजा के प्रति कर्तव्य की गहरी भावना की मिसाल था। ऐसे समय में जब महिलाओं की आवाज़ अक्सर दबा दी जाती थी, उन्होंने उनके अधिकारों की वकालत की और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए रास्ते बनाने की दिशा में काम किया।
पूर्व अध्यक्ष नरेशपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि अहिल्या देवी ने शिक्षा प्राप्त की और युद्धकला भी सीख ली थी। लोकमाता सक्षम तीरंदाज थीं। उन्होंने ही मालवा आर्मी में महिलाओं की अलग इकाई स्थापित की।लोकमाता ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाएं सेना का हिस्सा बनें।
जयकुमार राणा एडवोकेट ने कहा कि भारत की विरासत, संस्कृति और शक्ति को समृद्ध करने में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जैसा दुसरा उदाहरण नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह चौहान डगरपुरी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिवचरन सिंह, दिनेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुबोध शर्मा, अरविंद शर्मा, विनोद त्यागी, संजय भड़ाना, देशराज सिंह ऋषिपाल सिंह, सत्य प्रकाश सैनी, गौरव भारती, कौशिक कुमार ,भरत सिंह, संजीव कुमार, नंदराम सिंह सागर, देशराज चौहान,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।



