अमरोहाउत्तरप्रदेश

भई वाह, अब शीघ्र ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर रोशन होंगी अमरोहा की सड़कें

टीपी चौराहे से अटल चौक होते हुए लकड़ा चौराहा तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगाए जा रहे स्मार्ट डेकोरेटिव लाइट्स पोलः बृजेश कुमार, ईओ

समीर खंडेलवाल 

अमरोहा।  स्मार्ट सिटी मुरादाबाद की तर्ज पर अमरोहा की सड़के भी अब स्मार्ट डेकोरेटिव पोल लाइट्स से जगमग होंगी तथा नगर की सुंदरता मे चार चाँद लगाएंगी। नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा इस विकास कार्य के प्रथम चरण का कार्य पूरा कर बीते दिन ट्रायल लिया गया जिसको लेकर आमजन मे ज़बरदस्त उत्साह रहा। इस सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी देते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया की नगर विकास मंत्री जी के नगर सुशोभन के कार्यों की प्रेरणा से पालिका अध्यक्ष शशि जैन के कुशल नेतृत्व मे पालिका द्वारा अनेको विकास एवं नवीन कार्य कराये गए हैँ,जैसे लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना निजी कंपनी से अनुबंध करके बिना किसी अतिरिक्त व्यय भार के लगवा कर पालिका के डंपिंग ग्राउंड मे जमा नगर के वर्षो पुराने कूड़े के ढेरो से जैविक खाद बना कर उसका निस्तारण करना हो या घरेलु अथवा व्यवसायिक भवनो के मल शौच टैंक के मलबे के वैज्ञानिक पद्धति से ट्रीटमेंट करने हेतु एफ. एस. टी. प्लांट की स्थापना कराना। नगर की प्रत्येक गली, सडक को पक्का करवाना हो या नाले-नालियों का निर्माण कर नगर की वर्षो पुरानी जल भराव की समस्या से समाधान करवाना!हर घर मे जल संयोजन करवाना हो या हर गली मोहल्ले को आधुनिक एल. ई. डी. लाइटो से जगमग करना। नगर के प्रमुख चौक- चौराहो का जीर्णोद्धार हो या सेल्फी पॉइंट्स, वाटर फॉल की स्थापना।बड़े नगरो की तर्ज पर सरकारी शादी घर कल्याण मंडप की स्थापना करवाना। अमरोहा नगर के आमजन से जुडी हुई नगरीय सेवाएं अथवा नगर की सुंदरता बढ़ाये जाने से संबंधित अनेको कार्य  अमरोहा पालिका ने किये हैँ जिनसे  मुख्यमंत्री जी के उत्तर प्रदेश के नगरो को आधुनिक नगर बनाये जाने के आदेशों को अमल मे लाया जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश के महानगरो व स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नया रूप देने के पालिका के प्रयासों मे जनपद की जिलाधिकारी का भी उल्लेखनीय योगदान हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन मे पालिका द्वारा नगर को सुन्दर बनाने के प्रयासों मे सफलता प्राप्त हो रही हैं। जिलाधिकारी  अमरोहा की दूरगामी सोच एवं मार्गदर्शन के कारण अमरोहा प्रदेश के बड़े नगरो से टक्कर लेने को तैयार हो रहा हैं,इस दिशा मे जनपद के अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  बृजेश त्रिपाठी की भूमिका भी प्रशंसनीय हैं जिनकी कार्य करने की ऊर्जा पालिका को सकारात्मक एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर कर रही हैं।  नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाये जाने के मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सिटी मुरादाबाद की तर्ज पर नगर के टी. पी. चौराहे से अटल चौक होते हुए लकड़ा चौराहा तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्मार्ट डेकोरेटिव लाइट्स पोल लगाए गए हैँ, इस मार्ग पर स्मार्ट लाइट्स की स्थापना कर बीते दिन उनका ट्रायल लिया गया। इन लाइटो के चारो ओर सुन्दर नक्काशी के बीच निकलती हुई रंग -बिरंगी लाइट अपनी मोहक छटा बिखेरती हैं तथा लाइट के ऊपर लगी हुई एल. ई. डी. लाइट से मार्ग जगमग हो जाता हैं जिसको देखकर  राहगीर सहसा थम कर मार्ग की सुंदरता के मनोहारी दृश्य से विभोर हो जाते हैँ। पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया की टी. पी. चौराहा से लेकर बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहा तक इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत इन स्मार्ट डेकोरेटिव लाइटो को लकड़ा चौराहा से नौगवां रोड पर होटल रीगल 77 तक, महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क तक, डॉ. मीताली अस्पताल से कैलसा  बाईपास पर कैलसा चौराहा तक, कैलसा चौराहा से राना इंटेरनेशनल स्कूल तक लगाया जायेगा। यह कार्य राज्य वित्त एवं 15 वित्त के कार्यों अंतर्गत कराये जायेंगे। नगर मे इन लाइटो के लगने के बाद नगर की सुंदरता मे अपेक्षित बढ़ोत्तरी होंगी तथा अमरोहा स्मार्ट सिटी की तर्ज पर रोशन होगा। अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर वासियो से अपील की गयी हैं की  अमरोहा की लोकप्रिय चेयरमैन शशि जैन के नेतृत्व मे पालिका द्वारा और अधिक बेहतर नगरीय सुविधाएं देने के निरंतर प्रयास जारी हैँ । नगर की जनता से अपील है कि पालिका को अपना अमूल्य सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें। अमरोहा को आधुनिक, सुन्दर, स्वच्छ व हरा भरा बनाए जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशों का पालन करें।  घरेलु कूड़ा डोर टू डोर पालिका वाहन मे डाले, कूड़ा इधर उधर न फेंके, करो की अदायगी समय से करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग बिलकुल न करें, पानी अमूल्य हैं पानी की बर्बादी न करें, पालिका द्वारा नगर मे लगाए जाने वाले पौधों, वृक्ष की रक्षा करना नागरिकों का भी दायित्व हैं। पालिका से संबंधित किसी भी समस्या के निदान के लिए पालिका टोल फ्री नंबर 1533 पर कॉल करें। नगर वासियो के सहयोग से ही अमरोहा को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के अभियान मे सफलता प्राप्त होंगी।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!