अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीटेक्नोलॉजीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वेंक्टेश्वरा में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण, जमकर की आतिशबाजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में यह तेजी से बदलते हुए ’’बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह। 

चांद के ’’दक्षिणी ध्रुव’’ पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बनकर भारत ने पूरे विश्व को कराया अपनी ताकत का अहसास- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति।

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। बुधवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लाइव प्रसारण पर ’’जश्ने चन्द्रयान-3’’ समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत मां की जय जयकार के साथ संस्थान के मुख्य द्वार  पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर देश की इस शानदार उपलब्धि पर जश्न मनाया। अरूणोदय संस्था की चेयरपर्सन डाक्टर अनुभूति चौहान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व  वेंक्टेश्वरा समूह के प्रधान सलाहकार देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मिसाइलमेन अब्दुल कलाम के सहयोगी रहे प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, पूर्व विधायक कमल मलिक, सीईओ अजयश्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यश डाक्टर ऋषिपाल नागर,  शुभम चौधरी, कुलपति डाक्टर राकेश यादव आदि ने माँ भारती एवं सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित किया।  वहीं चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का प्रभावी नेतृत्व, हमारी इसरो की पूरी टीम एवं देश के सभी वैज्ञानिकों का हार्दिक आभार। आज आप की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। यह तेजी से बदलते हुए ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर’’ है। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पाण्डेय, वेंक्टेश्वरा के सलाहकार प्रोफेसर आरएस शर्मा, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर सीपी कुशवाहा, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर एना ब्राउन, डाक्टर योगेश्वर सिंह, विकास श्रीवास्तव, अरूण गोस्वामी, बालाजी मलयप्पन, नीतूश्रीपाल, विक्रांत चैधरी, सीएफओ विकास भाटिया, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल, मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप, ब्रजपाल सिंह, अलका सिंह, दीपक, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!