अमरोहाउत्तरप्रदेश

दहेज के लालची दूल्हे समेत चार लोगों पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

दहेज में सात लाख और मांगी कार, कर रहे थे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न

अमरोहा । दहेज ‌मांगने वाले चार लालची लोगों के खिलाफ‌ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला थाना कोतवाली के एक मोहल्ले का है। यहां के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी ‌ ने अपनी बेटी की शादी 4फरवरी 2024 को ‌ शहर के एक बैंकट हॉल में ‌ कोट चौकी क्षेत्र के मौहल्ला होदडिया निवासी पेंट व्यापारी राजीव गुप्ता के सुपुत्र शुभम गुप्ता के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। व्यापारी ने ‌ अपनी बेटी की शादी में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा‌ दान दहेज दिया था‌ पर बेटी के ससुराल वाले उस दिए हुए दहेज से खुश नहीं थे शादी के कुछ टाइम बाद ही वह अपनी बहू को अपने मैके से सात लाख रुपए और एक कार लाने की मांग करने लगे। पीड़िता ने जब अपने ससुराल वालों से बोला कि अब उनके पिता की कुछ भी देने की सामर्थ नहीं है तो ‌पति शुभम गुप्ता, ससुर राजीव गुप्ता, सास रीता गुप्ता व नंद श्रीमती शिवांगी गुप्ता उसे बुरी तरह मानसिक व शारीरिक टॉर्चर करने लगे। ‌ पीड़िता के मायके वालों की तरफ से कई बार शहर के संभ्रांत लोगों के साथ मीटिंग हुई। पीड़िता के ससुराल वालों को समझाया गया पर वह अपनी ही जिद पर अड़े रहे। कहने लगे या तो तलाक करा दो या दहेज की मांग पूरी कर दो अगर थाने गए तो पूरे परिवार वालों को फंसा देंगे। पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। 23 जनवरी 2025 को पीड़िता को ससुराल वालों ने बुरी तरह उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया और कहा कि तू पहले दहेज में 7 लाख रुपए और गाड़ी लाकर दे कह कर घर से निकाल दिया। इस बीच कई दफा ‌ पीड़िता के परिवार वाले और रिश्तेदारों और मोहल्ले वासियों द्वारा उन्हें समझाया गया। पर वह नहीं माने। आखिर में पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। 6 फरवरी शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पति शुभम गुप्ता, ससुर राजीव गुप्ता, सास रीता गुप्ता और नंद श्रीमती शिवांगी गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!