अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

जननायक कर्पूरी ठाकुर वेलफेयर एसोसिएशन ने नजीबाबाद में आयोजित किया कार्यक्रम

नहटौर के विधायक ओम कुमार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में नहीं कोई अंतर

नवनीत अग्रवाल 

नजीबाबाद (बिजनौरा)।  जननायक कर्पूरी ठाकुर वेलफेयर एसोसिएशन ने  जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक निर्दोष ने की तथा संचालन प्रदीप बेदी ने किया  मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र नहटौर के विधायक ओमकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इसका प्रमाण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित करना है। कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी का सम्मान करती है। नजीबाबाद के ब्लॉक प्रमुख देशवाल ने लोकसभा चुनाव में यहां की लोकसभा सीट के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन (अमरोहा) ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर हमारे राजनीतिक गौरव हैं तथा संत सैन जी महाराज हमारे सामाजिक गुरू हैंं। जिनके द्वारा समाज कल्याण के कार्य आज भी प्रसांगिक हैं।  हमे सैन समाज के गौरव सैन शब्द अपने नाम के लगाकर स्वयं को गोरवांंवित महसूस करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक पंकज ठाकुर ने अपने सहयोगियों के आए हुए अतिथियों का सम्मान शाल ओढ़ाकर तथा राममंदिर की तस्वीर भेंट कर सभी का आभार प्रकट किया। बालिका वाणी द्वारा राम आयेंगे गीत पर नृत्य तथा नारी शक्ति पर कनिका ठाकुर द्वारा दी गई स्पीच को सभी ने सराहा। इस अवसर पर पूर्व प्रोफेसर डा. एलएस बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुरभि चौधरी,शोभा चौधरी,विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता,कपिल ठाकुर,धूम सिंह प्रधान, सुक्खन सिंह, आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट के जिला सचिव ओमकार सिंह, कोषाध्यक्ष मा. बलवंत सिंह,अशोक कुमार,ऋषिपाल सिंह,विनेश कुमार,अतुल बहेड़ा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर,राजन टंडन, मंडल अध्यक्ष मा.महेश कुमार,संदीप तायल,वीरेंद्र सिंह तोमर,नकुल अग्रवाल,राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!