अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

मौसम की चपेट में आ रहे बच्चे, उल्टी-दस्त से ग्रसित

अजय गर्ग बुगरासी।(बुलंदशहर) कस्बा क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के चलते छोटे बच्चे उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बड़ों में नजला व शरीर में हड़कल की शिकायत हो रही है। अपंजीकृत चिकित्सक इलाज से पहले महंगे टेस्ट करा रहे हैं। वहीं टेस्ट के नाम पर पैथालॉजी लैब संचालक जमकर चांदी काट रहे हैं।

कस्बा क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के चलते बच्चों को परेशानी हो रही है। सुबह व शाम को ठंड तथा दोपहर में मौसम गर्म होने के कारण लापरवाही के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को उल्टी, दस्त व बुखार हो रहा है। बड़ों को भी सर्दी-गर्मी से नजला हो रहा है। नजले के साथ ही शरीर में हड़कल होने पर बुखार बन रहा है। बच्चों में परि, मुस्कान, कृतयांश, उमंग, हितांशी, हर्ष आदि सहित कई बच्चे उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में हैं। वहीं अभिषेक, मयंक, पवन कुमार आदि सहित अनेक लोग नजला से ग्रसित हैं। पीड़ितों ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते पहले नजला हो रहा है। दो दिन में ही शरीर में हड़कल होने पर बुखार बन रहा है। लोग चिकित्सकों की सलाह पर दवा ले रहे हैं। वहीं अपंजीकृत चिकित्सक रोगियों के अपनी पसंद की लैब से टेस्ट करा रहे हैं। इसमें लैब संचालक भी जमकर मनमानी करते हुए टेस्ट के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं। टेस्ट के लिए कोई भी निर्धारित रेट नहीं होने के कारण लैब संचालक मनमाने शुल्क वसूल रहे हैं। फिलहाल चिकित्सक बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लापरवाही न करें। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-गर्मी की चपेट में आने से बुखार आदि हो जाता है। बच्चे ज्यादा लापरवाही करते हैं। उनका विशेष ध्यान रखें। खानपीन पर विशेष ध्यान दें। बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!