जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने किया म़ॉडल प्राथमिक विद्यालय तिगरी का भ्रमण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय तिगरी का भ्रमण किया। वहां की व्यवस्थाएं देख वह काफी गदगद हुए। शुक्रवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी गांव तिगरी में स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की समस्त कक्षाओं में जाकर अध्यापकों के द्वारा किया जा रहा शिक्षण कार्य देखा। इस विद्यालय में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग से चल रहीं स्मार्ट कक्षाओं का संचालन भी देखा।इन्हें देखकर वह बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चों से वार्तालाप किया। कविताएं भी सुनी तथा बच्चों को अच्छे से जवाब देते देख और हाव भाव तथा एक्शन के साथ कविता सुनाते देख खूब प्रशंसा की और ताली बजवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के स्टाफ के द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्य और विद्यालय के प्रधानाध्यापक जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व तथा प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय हर तरह से प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य स्तर पर खेलों तथा योगा में प्रतिभाग करने वाली विद्यालय की छात्राओं को टी-शर्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पंकज आर्य, जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार, श्रेया वर्मा, नवनीत सिंह, सुधा कुमारी, करमवीर सिंह, दीपांक कुमार, दिनेश कुमार, मोनिका कालियर, पुष्पलता, शीला देवी, लक्ष्मी रानी, तथा पुष्पा यादव आदि उपस्थित रहे।









