जुबिलेंटकर्मियों को वर्ष 2022-23 के लिए मिले स्टार ऑफ द मंथ, आउटस्टैंडिंग टीम एवार्ड एवं वेल्यू-एबल इंप्लाई अव़ार्ड

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड की एचआर हेड विनीता कॉल ने कहा कि हमारे कर्मी ही हमारी सबसे बड़ी निधि हैं। इनके बगैर हम कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने से उनका उत्साहवर्धन भी होता है। इसलिए जुबिलेंट प्रबंधन क्वार्टरली इस तरह के सम्मान समारोहों का आयोजन करता है।
शुक्रवार की रात अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के आफीसर्स क्लब परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉरपोरेट आफिस से आईं हेच आर ह़ेड विनीता कॉल, जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी, अमित जोशी, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में वर्ष 2022-23 के लिए जुबिलेंटकर्मियों को स्टार ऑफ द मंथ, आउटस्टैंडिंग टीम एवार्ड एवं वेल्यू-एबल इंप्लाई अव़ार्ड प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि एचआर हेड विनीता कॉल ने ये अवार्ड प्रदान किए। इस दौरान एवार्ड प्राप्त करने वालों ने अपने अनुभव भी शेयर किए कि किस तरह विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत, टीम वर्क और उच्च पदस्थ अधिकारियों के निर्देशन में काम करने के बाद उन्हें सफलता मिली। सम्मानित होने वालों में सुनीता पांडेय, ज्ञानेश कुमार प्रजापति, अपूर्व प्रभाकर, विजय बहादुर सिंह, प्रमोद शर्मा, अवधेश वर्मा, सतीश शर्मा, योगेंद्र कुमार, अनुज जोशी, कुलदीप कुमार, करन सिंह, अनिल कुमार सिंह, विवेक सिंह, नीरज सिंह, विकास कुमार, राहुल रस्तौगी, अभिनंदन जैन आदि शामिल रहे। बैस्ट एंकर का अवार्ड हेचआर विभाग के मनोज शर्मा को मिला। उन्होंने बीच-बीच में अपनी शेर-शायरी से सभी को प्रसन्न कर दिया। अंत में मिनी खेल प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्लांट हेड देवेंद्र बंसल, अमित पांडेय आदि भी मौजूद रहे।










