अमरोहा में तीस मई को भव्यता से मनाया जाएगा पत्रकारिता दिवस
सोशल मीडिया से प्रिंट मीडिया के अस्तित्व को ख़तरा विषय पर होंगें व्याख्यान

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा प्रेस क्लब( रजि.) के तत्वावधान में तीस मई को गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्म दिवस पर हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को नगर पालिका परिषद मार्केट में स्थित अमरोहा प्रेस क्लब(रजि.) के कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार तुलाराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न पत्रकारों की बैठक में विचार रखते हुए वरिष्ठ पत्रकार डा.महेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन अत्यंत आवश्यक है ताकि हम आत्म अवलोकन और आत्म चिंतन कर सकें। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार डा.महताब अमरोहवी ने बताया कि इस वर्ष पत्रकारिता दिवस पर सोशल मीडिया से प्रिंट मीडिया के अस्तित्व को ख़तरा विषय पर पत्रकार अपने व्याख्यान देंगें तथा प्रिंट मीडिया के समक्ष चुनौतियों से निपटने पर भी विचार किया जाएगा।
पत्रकार समाजसेवी डा.प्रथम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों एवम् साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाय जिस में डा.अशोक रुस्तगी , डा.शाकिर अमरोहवी, डा. ,महीपाल सिंह आदि से संपर्क कर स्वीकृति प्राप्त कर ली जाए। पत्रकार इमरान अहमद ने कहा कि आयोजन को भव्यता देने के लिए सभी पत्रकारों को निमंत्रण भेजा जाए और विशेष रूप से नए पत्रकारों से आह्वान किया कि वह इस कार्यक्रम में भाग लेकर पत्रकारिता के अर्थ को समझें। जबकि वरिष्ठ पत्रकार डा.ज़ेड एस कठेरी ने हिन्दी पत्रकारिता के आयोजन को आत्म अवलोकन का विषय बताया और अच्छी और सच्ची पत्रकारिता को आज भी सम्मान से देखा जाता है । बैठक का संचालन इमरान अहमद ने किया । बैठक में डा. प्रथम सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार, हनी, सैय्यद जमशेद, नकी मेहंदी अमरोही, इकरामुद्दीन मलिक, जितेंद्र शर्मा समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे ।



