अमरोहाउत्तरप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 10 श्रमिकों को हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित

सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट लिमिटेड परिसर में डीएम नितिन गौड़ ने किया वितरण

– लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया 

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने 10 श्रमिकों को हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किए।
शुक्रवार को सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट लि. में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से  मुख्यमंत्री की उपस्थित में लखनऊ में आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह के शुभारंभ एवं संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमरोहा नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह के साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी  भी उपस्थित रहे।
लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं, विशेष रूप से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु संचालित अटल आवासीय वि‌द्यालयों की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी नितिन गौड़ द्वारा उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम एवं योगदान की सराहना की गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित कर श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया गया। सीएल गुप्ता के एमडी प्रणीत गुप्ता भी मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!