गौदान, मतदान, कन्यादान, अन्नदान से भी सर्वश्रेष्ठ दान है ’’रक्तदान’’- डा. सुधीर गिरि
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’वृहद रक्तदान शिविर एवं रक्तदान संगोष्ठी’’ का आयोजन


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान में ’’वृहद रक्तदान शिविर’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान प्रबंधन, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एक सौ छब्बीस यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने संस्थान परिसर में हाथो में तख्तियां लेकर लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया एवं रक्तदान कर लोगो के जीवन को बचाने की शपथ दिलायी। साथ ही एक सीएमई आयोजित कर उपस्थित चिकित्सको, पैरामेडिकल स्टॉफ, एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओ ने रक्तदान के महत्व को समझाया गया।
शनिवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान के ब्लड बैंक (ब्लड सेन्टर) में आयोजित ’’वृहद रक्तदान शिविर’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, डीन मेडिकल डा. संजीव भट्, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. एमएस प्रभु, डा. गरिमा भटनागर, डा. नौशाद अंसारी आदि ने फीता काटकर किया।
इसके बाद शुरू हुए ’’मेगा रक्तदान शिविर’’ में सबसे पहले प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने रक्तदान किया। इसके बाद नर्सिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, प्रबंधन के छात्र-छात्राओं, शिक्षको एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हएु 126 यूनिट रक्तदान कर लोगो का जीवन बचाने की शपथ ली।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि मतदान, गौदान (गाय दान), कन्यादान को हमारे देश में ’’श्रेष्ठ दान’’ माना गया है लेकिन ’’रक्तदान’’ को ’’सर्वश्रेष्ठ’’ दान की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसके द्वारा आप जरुरतमंद को नया जीवन देते हैं। उन्होंने सभी से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरो को भीर क्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
इस अवसर पर कुलपति डा. कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, नर्सिंग डीन डा. एमएस प्रभु, डा. सची अहलावत, डा. गरिमा भटनागर, डा. नीविशा, डा. कंवर, डा. मनीष, डा. स्नेहा गौतम, डा. नौशाद, हॉस्पिटल मार्केटिंग निदेशक एमए चौधरी, फरहीन, नर्सिंग हेड ज्योति वाजपेयी, अनीता, जनसंपर्क अधिकारी डा.ऋषिराम गुप्ता, सचिन कुमार, सौमिक बनर्जी, मेरठ परिसर से डा. प्रताप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।



