भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने की वेंकेटेश्वरा समूह की मुक्तकंठ से प्रशंसा
यूनिवर्सिटी में आगमन पर समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने किया भव्य अभिनंदन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता/ राष्ट्रीय महामंत्री/ थिंक टैंक सुनील बंसल के आगमन पर उनको पटका, पगड़ी, गणेश जी की मूर्ति, एवं अशोक स्तंभ देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सुनील बंसल ने कहा कि वेंकटेश्वरा शैक्षिक समूह पिछले दो दशक से देश को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ नई दिशा देने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वन नेशन – वन इलेक्शन से देश में सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रवाद की अवधारणा मजबूत होगी। ‘विकसित भारत अभियान’ में राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका सर्वोच्च रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर नवभारत निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान दें।
समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि सुनील बंसल इस देश का ही नहीं, हिंदुत्व के गौरव हैं। वह युवाओं को ‘विकसित भारत मिशन’ में जोड़कर निरन्तर राष्ट्र निर्माण में लगे हैं। हम सब भी मिलकर इस विकासशील भारत को 2047 से पहले ही विकसित भारत के रूप में संकल्प के साथ परिवर्तित करेंगे।
इस अवसर पर बीजेपी प्रकोष्ठ के प्रबुद्ध लोगों के साथ ही पूर्व परिवहन मंत्री एवं एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी अश्वनी त्यागी, सॉफ्ट टेनिस एसोशियेशन यूपी. के चेयरमैन अभिषेक कौशिक, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम चौधरी, वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधु चतुर्वेदी, वरिष्ठ कवि डा. राहुल अवस्थी पूर्व भाजपा विधायक हरपाल सिंह, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्णकांत दवे, रोहन त्यागी, कुलसचिव पीयूष पांडे, सीईओ अजय श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक डा. राजेश सिंह, मेरठ कैंपस से निदेशक प्रताप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीराम गुप्ता, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।



