अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

कांवड़ यात्रा में पुलिस के मददगार बनेंगे जुबिलेंट द्वारा प्रदत्त अवरोधक (चैनल)

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड ने गजरौला पुलिस को बीस अवरोधक (चैनल) प्रदान किए हैं। मंडी धनौरा के एसडीएम राजीव राज एवं सीओ अरुण कुमार सिंह ने इसके लिए जुबिलेंट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। कहा कि जुबिलेंट सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान देती आई है। रविवार को जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर स्थित गजरौला थाना क्षेत्र की बृजघाट पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने ये अवरोधक एसडीएम एवं सीओ को सौंपे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने इन अवरोधकों को हाईवे पर लगा दिया। इनसे यातायात नियंत्रण में काफी सहूलियत मिल रही है। जुबिलेंट में निदेशक सुनील दीक्षित ने बताया कि सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने प्रबंधन से अवरोधक (चैनल) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान हाईवे से होकर गुजरने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी आदित्य लांग्हे ने काफी अच्छे प्रबंध किए हैं। ऐसे में जुबिलेंट द्वारा प्रदत्त ये अवरोधक भी पुलिस-प्रशासन के लिए काफी मददगार साबित होंगे। इस मौके पर बृजघाट चौकी इंचार्ज एसआई राकेश कुमार बंसल भी मौजूद रहे। बता दें कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। पुलिस ने हाईवे की एक साइड कांवड़ियों के लिए आरक्षित की हुई है। भारी वाहनों का रूट डायवर्जन है और सभी कटों को बंद किया हुआ है। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!