अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन एवं युवा शक्ति के बल पर भारत फिर से होगा शिखर पर- राज्यपाल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में  हुआ अभिनंदन

राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में विजयी छात्र-छात्राओं को गर्वनर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ‘‘नयी शिक्षा नीति से शिखर की ओर भारत‘‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं ‘‘सम्मान/ अभिनन्दन समारोह‘‘ में मुख्य अतिथि विख्यात शिक्षाविद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नतृत्व में तेजी से बढ़ते भारत की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही शानदार नयी शिक्षा नीति एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से दुनिया का सिरमौर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

बुधवार को श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डॉ. सीबी रमन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला एवं सम्मान/ अभिनन्दन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केरल के महामहिम गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान, समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, शिक्षाविद हबीब हैदर, प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीएस अरोड़ा,  अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र कटारिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की इमेज बदल रही है। विश्व के दिग्गज देश आज भारतीय नेताओं, राजनयिकों एवं प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ‘रेड कारपेट‘ बिछा रहे हैं। आज शानदार ऐतिहासक नयी शिक्षा नीति, खेलो इण्डिया जैसी शानदार योजनाओं से भारतीय युवा पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित ‘‘जी-20 सम्मेलन‘‘ में दुनिया के तमाम दिग्गजों को भारतीय मंच पर एक साथ लाकर प्रधानमंत्री जी ने बता दिया कि ये बदलता हुआ सशक्त भारत है।- राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अभिनन्दन समारोह को हबीब हैदर साहब, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी प्रो. वीपीएस अरोड़ा आदि ने भी सम्बोधित किया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरी ने महामहिम गवर्नर एवं अन्य अतिथियों को पगड़ी पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।- इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. वीएन झा, श्री एसएस बघेल, सीएफओ विकास भाटिया, डॉ. लक्ष्मण सिंह,  आरएस शर्मा, अरुण गोस्वामी, डॉ. आशी नायर, डॉ. शिवांगी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि  उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!