वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

विद्यालय की चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी तथा मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर, अजहा खान,अनमोल वशिष्ठ , अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने मशाल जलाकर किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
नवनीत अग्रवाल
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वैक्टेश्वरा समूह के वेक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया | जिसका शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी तथा मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर, अजहा खान,अनमोल वशिष्ठ , अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने मशाल जलाकर किया । सर्वप्रथम प्रधानाचार्या संजया वालिया ने विद्यालय की चेयरपर्सन व मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने मार्च पास करते हुए किया। इसके बाद भारतीय संस्कृति का परिचय देते हुए पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया।
इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें रिले, हर्डल, स्प्रिंट, 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, जैवलिन, लॉन्ग जंप, क्रिकेट, स्केटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा UKG के बच्चों ने फन रेसेज में अपना हुनर दिखाया। जिसमें प्रथम स्थान श्रीयांश और सव्ये ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान हृदय और कबीर ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर कुश और विधान रहे। छात्रों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालिया के साथ उत्साह बढ़ाया। सीनियर और जूनियर छात्र- छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी फुर्ती का प्रदर्शन दिखाया । जि समें स्प्रिंट में प्रथम स्थान आरव प्रताप ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अक्षज ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर अविरल रहे। जैवलिन में प्रथम स्थान शिवम् सोम ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान लखन ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर आयुष देशवाल रहे। स्केटिंग में प्रथम स्थान परिधि, विराट, स्पर्श, श्रुति, ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर अभिषेक, सानवी, नीरज रहे ।
लॉन्ग जम्प में प्रथम स्थान हर्ष, विदुषी, आयुष, सुशांत, दीपांशु, आर्य सम्राट ने प्राप्त किया, द्वितीया स्थान निकुंज आराध्या, माहि, गौरी, वैष्णवी, रिया, कृतिका, वीर, उज्जवल ने प्राप्त किया।
अपने सम्बोधन में चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि ने कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर ने कहा कि आज देश कि बेटियाँ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में बेटों से ऊपर पदक लेकर आ रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण का उदहारण है। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि आज केंद्र सरकार कि खेलो इंडिया जैसी शानदार योजनाओ से खेल प्रतिभाएं शिखर पर हैं। वो दिन दूर नहीं जब भारत अंक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर होगा।
अंतरराष्ट्रीय योगा प्रशिक्षक कला योगा फाउंडेशन कि चेयर पर्सन करुणा त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ अब बेटी खिलाओ के स्लोगन ने बेटियों को शिखर तक पहुँचा दिया। वार्षिक खेल दिवस छलांग 2023 में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर, अजहा खान, अनमोल वशिष्ठ एवं नमन भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए। इस विशेष दिवस पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावक के लिए भी भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय की चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि, मास्टर रिभव गिरी, आराध्या गिरि तथा मुख्य अतिथि अजहा खान, अनु तोमर, करुणा त्यागी तथा अनमोल वशिष्ठ ने प्रमाण पत्र व ट्राफी, मेडल देकर सम्मानित किया तथा यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए | इससे वह मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। प्रधानाचार्या संजया वालिया ने विद्यार्थियों को खेल दिवस का महत्व बताते हुए यह भी बताया कि विद्यार्थियों को पढाई के साथ- साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देखते हुए, सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।












