अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

विश्व बंधु एकेडमी में हुई वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने कब्जायी ट्राफी 

गजरौला में विद्यालय प्रबंधक मोहित बंधु,  निदेशक विकास जयरथ व प्रधानाचार्य परवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  विश्व बंधु एकेडमी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा का तालियों की गड़गड़हट से उत्साहवर्धन किया। शनिवार को गजरौला में विद्यालय प्रबंधक मोहित बंधु,  निदेशक विकास जयरथ व प्रधानाचार्य परवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबसे पहले छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनमोहक पोशाकों में सजधजकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने गुब्बारे फोड़कर, मेंढ़क की तरह कूदकर, कभी चम्मच में नींबू लेकर दौड़ लगाकर खूब अच्छा प्रदर्शन किया।  जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में दीप, सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में यश चौधरी , जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में आरूषि, सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में मनीता, सीनियर बालिका वर्ग हाईजंप में माही, सीनियर बालक वर्ग हाईजंप में हर्षित सिद्धू, सीनियर बालक वर्ग जेवलिन थ्रो में सत्यम चौहान, सीनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रदिश, सीनियर बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में अंशु, सीनियर बालक वर्ग शाॅटपुट में प्रदिश, सीनियर बालिका वर्ग शाॅटपुट में मनीता, जूनियर 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिया व 200 मीटर में तनिष्का, सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सिमरन, 200 मीटर दौड़ में नितिन,  400 मीटर में चांसी, जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में प्रिंस, 200 मीटर में जिग्यांशु, 400 मीटर में प्रिंस, सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर में निखिल पुण्डीर, 200 मीटर में अभी, 400 मीटर में देव, 1000 मीटर में दीपांशु प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की बालिका रिले रेस में दिया व सीनियर वर्ग में रितिका प्रथम रहे तो वहीं जूनियर वर्ग की बालक रिले रेस में दीप प्रथम रहे। ओवरऑल ग्रीन हाउस;नेहरू सदन ने सर्वाधिक 47 प्वाईंट्स प्राप्त करके ट्राफी पर कब्जा लिया। रेड हाउस ने 42, ब्लू हाउस ने 40 व येलो हाउस ने 37 प्वाईंट्स प्राप्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील, कपिल, कुलदीप, जिब्रान, निधी रीना, सोनम, वैशाली, पीटीआई संतराम, काविंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबंधक मोहित बंधु ने विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!