हिन्दुस्तान विश्व का सबसे युवा देश, योग एवं आध्यात्म के बल पर फिर से बनेगा दुनिया का सिरमौरः डा. सुधीर गिरि

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। करुणा योगा फाउन्डेशन की चेयरपर्सन अन्तर्राष्ट्रीय योगा प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने स्वस्थ भारत मिशन को योग के दम पर साकार करने की बात कही। विश्व योग दिवस पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान एवं करुणा योगा फाउन्डेशन नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चौदह दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। योग प्रशिक्षको. एवं योगाचार्यो को शाॅल भेटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के ’’पंतजलि ओपन योग परिसर’’ में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अयोजित ’’वृहृद योग शिविर एवं सम्मान समारोह’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि एवं करुणा योगा फाउन्डेशन की चेयरपर्सन करुणा त्यागी, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, आयुष मंत्रालय के डाक्टर राजेश सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। योगा प्रशिक्षक करुणा त्यागी ने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक विरासत रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है। योग से हम व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ राष्ट्र विकास में भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं। वेक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने कहा कि योग से शरीर एवं मस्तिष्क दोनों मजबूत होते हैं। यहां चल रहे योग पखवाडे के समापन पर देश के जाने माने योग गुरुओं एवं योगाचार्यों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर एना ऐरिक ब्राउन, डाक्टर सीपी कुशवाहा, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर राम कुमार, अभिनव गिरि, नीतू श्रीपाल, योग गुरु मीनू चौधरी, डाॅक्टर योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅक्टर अनिल कुमार जायसवाल, कौशल गुप्ता, डाक्टर उमा मिश्रा, डाक्टर चारू अग्रवाल, मारूफ चौधरी, प्रियंका सिरोही, अरूण गोस्वामी, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, अभिषेक जैन, एसएस बघेल, सुमन कौर, प्रतिभा, हिमानी, अनुषा कर्णवाल, पूजा कुमारी, पूजा, रीना, रिंकी शर्मा, डाक्टर वर्षा यादव, शीलभद्र, विवेक शर्मा, सौरभ यादव, नवनीत सैनी, विजय यादव, संजीव राय, गुरूदयाल कटियार, लल्लू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार, मुकेश जोशी, राकेश कुमार, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा के साथ भी सभी मेडिकल/ नर्सिंग स्टूडेन्टस, कर्मचारी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।










