अमरोहा में पुलिसकर्मी के खाते से 87 हजार उड़ाए, साइबर सेल ने वापस दिलाए
31 जनवरी को बनाया था शिकार, एसपी अमित कुमार आनंद का जताया आभार

अवगत कराना है कि वादी/आवेदक है0का0 सुरेन्द्र कुमार हाल तैनाती अभियोजन कार्यालय जनपद अमरोहा के द्वारा दिनांक 31.01.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद अमरोहा के समक्ष प्रस्तुत होकर पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था कि वादी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर 87000/- रुपयें ट्रांसफर/निकाल लिये थे । जिसके उपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा थाना साइबर क्राइम टीम जनपद अमरोहा को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना साइबर क्राइम की टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में आवेदक/वादी है0का0 सुरेन्द्र कुमार हाल तैनाती अभियोजन कार्यालय जनपद अमरोहा से धोखाधडी कर ट्रांसफर हुये कुल 87000/- रुपयें पीडित के बैंक खाते में दिनांक 17.03.2025 को वापस कराये गये रूपयें वापस पाकर वादी ने खुशी का इजहार करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर अमरोहा पुलिस को धन्यवाद कहा तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रंशसा की ।
अमरोहा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित या अन्य ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या एप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है । आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके ।
थाना साइबर क्राइम टीम अमरोहा:-
1. निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
2. क0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
3. मु0आ0 123 सोनू कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
4. मु0आ0 137 सन्नी तोमर थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
5. आरक्षी 1225 आशु कुमार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
6.आरक्षी 166 अक्षय धामा थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
7.आरक्षी 1274 विक्रम सिंह थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
8. आरक्षी 35 गौरव पंवार थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा ।
9.आरक्षी 1273 गौरव पांचाल थाना साइबर क्राइम जनपद अमरोहा।



