शिक्षा से ही लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैंः जसवंत सिंह
गजरौला मे भीम दीक्षा शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे स्वरोस नेटवर्क उत्तर भारत के चीफ को-ऑर्डिनेटर व समाज कल्याण मंत्रालय में नागरिक निगरानी समिति के सदस्य


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। औद्योगिक नगरी गजरौला में इंदिरा चौक स्थित कैड इंस्टीट्यूट परिसर में भीम दीक्षा शिविर का आयोजन किया गया !जिसमें सभी पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया!
सोमवार की शाम आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि स्वरोस नेटवर्क उत्तर भारत के चीफ को-ऑर्डिनेटर व समाज कल्याण मंत्रालय में नागरिक निगरानी समिति के सदस्य जसवंत सिंह MSW ने विद्यार्थियों को भीम दीक्षा के उद्देश्य व महत्व के साथ युवाओं के हित के लिए समाज कल्याण द्वारा चलाई जा रही अनगिनत योजनाओं के के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि भीम दीक्षा कार्यक्रम 15 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। एक माह तक चलने वाले भीम दीक्षा कार्यक्रम में बच्चों को सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई में लग जाना है ओर साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना है। इससे हम नये राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होंगे। क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है जो जितना पीएगा उतना ही दहाड़ेगा। शिक्षा से हम अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में अमरोहा स्वरोस नेटवर्क की समस्त यूनिट के साथ अनुभवी शिक्षक व सामाजिक लोगों ने शिक्षा स्वास्थ्य व स्वाबलंबन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, गुलफाम एडवोकेट दयाराम गौतम , मिल्टन, अंकुर , ललित कुमार,अमन कुमार, कावेन्द्र सिंह, होरीलाल सिंह डा.अमित कुमार, कपिल चावला आदि मौजूद रहे।



