अमरोहाउत्तरप्रदेश
कंपोजिट विद्यालय गजरौला के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
भाजपा के जिलाध्यक्ष उदगिरि गोस्वामी एवं चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। कंपोजिट विद्यालय गजरौला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, विशिष्ट चेयरपर्सन राजेंदी उर्फ़ उमा देवी रहीं। कार्यक्रम का शुभाप्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया। प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने 20 श्रेष्ठ अभिभावकों को शाल एवं माला के संग लंच टिफिन उपहार स्वरूप प्रदान किए। प्रत्येक कक्षा में अनुशासन, स्वच्छता और सर्वाधिक उपस्थिति के लिए बॉटल और कलर किट उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित महिला शक्तियों को भी शाल एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया। कक्षा 1 के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को दर्शाया गया, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की। कवियत्री मधु चतुर्वेदी ने गज़ल प्रस्तुत की। संचालन संयुक्त रूप से रेखा रानी और एआरपी नरेंद्र सिंह ने किया। गौरव, प्रेम कुमार, मनतशा को सम्मानित किया । वार्ड सभासद मनु शर्मा अपने पति देवेश शर्मा के साथ कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहीं। क्राफ्ट कार्य के लिए शिक्षिका मीना एवं शशिबाला की अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गई। सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।



