अमरोहाउत्तरप्रदेश

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में बताया अनुशासन का महत्व

शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जूम एप पर हुई आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 261वीं बैठक 

मनमोहन सिंह सैन

अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट की मजबूती तथा अनुशासन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सरन ने किया।

जूप एप पर हुई बैठक में राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि जिस परिवार तथा संस्था में परिवार के सदस्य अनुशासन में नहीं रहते वो परिवार अथवा संस्था का विकास रुकने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए सभी को अनुशासन का पालन करते हुए ट्रस्ट के विकास में सहयोग करते हुए अपना तथा अपने परिवार के साथ साथ समाज तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम सैन ने कहा कि जब परिवार बढ़ता है तो जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ता है ओर परेशानियां भी आती हैं लेकिन उन परेशानियों को जितना आपस में विचार विमर्श कर हल किया जा सकता है। उतना एक दूसरे की टांग खिंचाई करके नहीं किया जा सकता।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार सैन ने कहा कि सभी को अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने का प्रयास करना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि अनुशासन का अर्थ है अपने व्यवहार में  व्यवस्थित,विनियमित,तथा नियमित तरीके से जीवन यापन करना।  साथ ही व्यक्ति को समय तथा पर्याप्त संसाधनों के उपयोग का सही तरीका सिखाता है जो कि किसी भी व्यक्ति तथा संगठन को गतिशील बनाने के लिए अति आवश्यक है।

आर पी छानीवाल ने बिना ट्रस्ट की सदस्यता के किसी भी व्यक्ति को ट्रस्ट का पदाधिकारी नहीं बनाए जाने की बात कही।  दिलीप येशी ने ग्रुप में समाज हित की बातों को प्रसारित करने पर बल दिया।

अंत में अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। राजकुमार गवली,देवी प्रकाश, डा.श्री ओम ,घनश्याम ठाकुर,करनदीप ,जयप्रकाश सोनखिया, सुन्दर सिंह सैन, रविन्द्र बोरनारे, आदि ने भी विचार रखे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!