अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि को मिला ‘‘मेडिकल हेल्थ ऐजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025‘‘

- दिल्ली के ‘‘भारत मंडपम‘‘ में आयोजित शानदार समारोह में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चिकित्सा शिक्षा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया सम्मानित

– पश्चिमी यूपी के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को अपने हॉस्पीटल में शानदार मेडिकल ऐजुकेशन मुफ्त चिकित्सा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाऐं देकर शानदार काम कर रहा है वेंक्टेश्वरा – श्नितिन गडकरी , केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग

– स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान/ अवार्ड मुझे और ज्यादा अच्छा करने की प्रेरणा देता है, वेंक्टेश्वरा प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान में अपनी पूर्ण टीम के साथ अपने प्रभावी योगदान के साथ देश सेवा में सदैव तैयार है – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह

– वेंक्टेश्वरा समूह के खाते में आज एक और शानदार उपलब्धि दर्ज हो गयी। मेडिकल ऐजुकेशन एवं शानदार चिकित्सीय व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि को ‘‘एक्सीलेन्स इन हैल्थ एण्ड मेडिकल सर्विसेज‘‘ के लिए ‘‘मेडिकल हेल्थ ऐजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025‘‘ से नवाजा गया है। डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी

नवनीत अग्रवाल

नई दिल्ली/ अमरोहा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने श्री वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ‍एवं मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल के संस्थापक डा,सुधीर गिरि को चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल हेल्थ एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है। इस उपल्ब्धि के बाद से स्टाफ में खुशी की लहर है और डा.सु​धीर गिरि को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

भारत मण्डपम में आयोजित ‘‘मेडिकल हेल्थ ऐजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025‘‘ का शुभारम्भ केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की ‘‘गारन्टी‘‘ के कारण भारतीय टेलेंट अब विदेशों का रुख न करके अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में लगे हैं। विकसित भारत/2047 अभियान में स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका सर्वोच्य होगी। केन्द्रीय मंत्री ने वेंक्टेश्वरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर देश के बाकी स्वास्थ्य संस्थानों को भी आगे आकर राष्ट्र विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के बल पर भारत अगले एक दशक में दुनिया का सिरमौर बनेगा।

– वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डा. राजीव त्यागी एवं कुलपति  कृष्णकान्त दवे ने उपस्थित जनसमूह को विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में किये जा रहे शानदार कार्यों की विवरण रिपोर्ट प्रस्तुत की। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि को ‘‘मेडिकल हेल्थ ऐजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2025‘‘ मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनको बधाई देने वालों में प्रधान सलाहकार डा. वीपीएस. अरोड़ा, समूह सलाहकार आरएस शर्मा, कुलपति प्रोफेसर कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे, डीन अकेडमिक अफेयर्स डा. राजेश सिंह, डा. तेजपाल सिंह, डा. अनिल जयसवाल, डा. आशुतोष सिंह, डा. ओम प्रकाश गोसाई, डा. अश्विन कुमार सक्सेना, डा. राम निवास शर्मा, डा. सर्वानन्द साहू, डा. दिनेश कुमार गौतम, डा. ऐना एरिक ब्राउन, डा. एलएस रावत, एसएस बघेल, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, जनसंपर्क अधिकारी डा.ऋषिराम गुप्ता, सचिन कुमार, शौमिक बनर्जी, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!