राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
गजरौला में रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सत्र 2024-25 का प्रथम एवं दिवसीय शिविर का आयोजन

अमरोहा। गजरौला में रमाबाई आंबेडकर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा रात्र 2024-25 का प्रथम एवं दिवसीय शिविर का आयोजन “कौशल विकास हेतु युवा” को दृष्टिगत रखते हुए किया गया।
बुधवार को शिविर का उद्घाटन महानियालय के प्राचार्य प्रो. एमए गौरी द्वारा किया गया। उन्होंने शिविरार्थियों को बताया कि NSS के द्वारा छात्रों में नेतृत्व प्रबन्धन और संघटन के गुण विकसित होते हैं। आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान व सामर्थ्य का उपयोग समान को निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए करें। शिविर के प्रथम सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी डा. श्वेता अग्रवाल के द्वारा शिविरार्थियों को एकत्रित कर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का उद्देश्य, महत्व, सिद्धान्त प्रतीक चिन्ह, बैज, उनके कर्तव्य एवं आचार संहिता से अवगत कराया गया। इसके अरान्त महाविद्यालय के प्रवक्ताओं नम्रता वर्मा, प्रो. इन्द्रदेव सिंह, डा. मनोज कुमार, डा अजय कुमार, डा धनसिंह रवि, डा संदीप कुमार, डा चन्द्रवीर सिंह, डा सीमा सिंह, डा शशि सोलंकी, डा मनमोहन सिंह ने शिविरार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन व सामुदायिक सेवा के बारे में बतामा। इसके साथ ही अपने NSS शिविर के अनुभवों को उनके साथ साझा किया। इसके पश्चात् सभी शिविरार्थियों ने महाविद्यालय में श्रमदान किया। कार्यक्रम के अगले क्रम में महाविचालम की सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डा. नेहा अग्रवाल द्वारा शिविरार्थियों के मध्य सडक सुरक्षा से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया। शिविरार्थियों को टोली बनाकर रैली के रूप में अभिग्रहित ग्राम फौंदापुर, गजरौला के भ्रमण एवं जनसम्पर्क के लिए ले जाया गया। भ्रमण के दौरान शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को क्षय रोग के बारे में बताया। सडक सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक नियम व सावधानियों से अवगत कराया। महानियालम में श्रमदान, सड़क सुरक्षा जागरूकता, क्षय रोग जागरुकता में प्रमुख रूप से रूबी, मयंक, मनीष, आकाश, साहिल, ऋषभ, इशिका, श्रेया, मुस्कान, दीपक, ऋतिका,, काजल, वैष्णवी आदि ने भाग लिया।

















