अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गनाइजेशन ने किया चेतन चौहान राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आयोजन

चेतन चौहान प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव थे, वेंक्टेश्वरा उनके सम्मान में आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्तर की ’’अन्तरविद्यालयी खेल प्रतिस्पर्धा’’- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।

अच्छी गुणवत्तापूर्ण उच्च/तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अच्छे खिलाड़ी तैयार कर रहा है वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय-रोहन जेटली, अध्यक्ष दिल्ली क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड।
नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा/ दिल्ली। सोमवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, चेतन चौहान फाउन्डेशन एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑफ इण्डिया (एसपीआई) के संयुक्त तत्वावधान में नयी दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशनल्स क्लब ऑफ इण्डिया के ’’तृतीय राष्ट्रीय चेतन चौहान अवार्ड-2023’’ का आयोजन किया गया। देशभर से आये 150 से अधिक अलग-अलग वर्गों के राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को ’’चेतन चौहान खेल सम्मान’’ देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड सेरेमनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीडीसीए के चेयरमेन रोहन जेटली एवं उनकी माता स्वर्गीय अरूण जेटली की पत्नी संगीता जेटली, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना, भारतीय सेना के मेजर जनरल जावेद इकबाल, अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी एवं यूपी की पूर्व मंत्री डाक्टर अमिता सिंह, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री जफर इकबाल, वेंक्टेश्वरा विवि के प्रतिकुलाधिपति एवं चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाक्टर राजीव त्यागी, पूर्व विधायक संगीता चौहान, विनायक चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप जलाकर किया।सीके खन्ना एवं रोहन जेटली ने श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अजहा खान (रस्साकशी), नरेन्द्र कुमार (बेसबॉल), स्वाति सिंह समेत देश के 150 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विराट कोहली के क्रिकेट कोच राजकुमार को ’’द्रोणाचार्य’’ एवं भारतीय हॉकी टीम के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान पद्मश्री जफर इकबाल को ’’लाइफटाइम अचीवमेन्ट सम्मान’’ से नवाजा गया। 
एसपीओ के चेयरमेन नमन भारद्वाज एवं प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने  भी विचार रखे। इस अवसर पर पीपीएस चौहान, पूर्व क्रिकेटर सुरेन्द्र खन्ना आदि भी उपस्थित रहे। वेंक्टेश्वरा के खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!