25 मेडल जीतकर ’’वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ नर्सिंग’’ का ग्रीन हाउस बना ओवर ऑल चैम्पियन

– इस तरह की वार्षिक स्पोटर्स मीट ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने का सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म होती है- डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
– अजहा खान, रविन्द्र कुमार, प्रीति सिंह समेत कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दे चुका है वेंक्टेश्वरा समूह- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोटर्स मीट ’’स्पर्धा-2023’’ में आयोजित बहुत ही कड़े मुकाबलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 25 मेडल जीतकर वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ नर्सिंग का ग्रीन हाउस ’’ओवर ऑल चैम्पियन’’ बना।
शुक्रवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ’’स्पर्धा-2023’’ में विश्वविद्यालय के 800 से अधिक प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजर ध्यानचन्द ओपन खेल परिसर में आयोजित स्पोटर्स मीट ’’स्पर्धा-2023’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डॉक्टर राकेश यादव एवं नर्सिंग डीन डॉक्टर ऐना एरिक ब्राउन ने ’’स्पोर्ट्स मशाल’’ प्रज्जवलित करके किया। बहुत ही कड़े मुकाबलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 25 मेडल जीतकर वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ नर्सिंग का ग्रीन हाउस ’’ओवर ऑल चैम्पियन’’ बना। समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय र्स्पधाओं की तैयारी का सबसे प्रभावी मंच बताया। ’’स्कूल ऑफ नर्सिंग का ग्रीन हाउस’’ ओवर ऑल चैम्पियन बना, जबकि इसी हाउस के मधुर सिंह एवं कनिका को ’’स्टॉर ऑफ दी इवेन्ट’’ के खिताब से नवाजा गया। मिस्टर तालीम खान को ’’मैन ऑफ द सीरीज’’ से सम्मानित किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी एवं प्रभारी कुलपति डॉक्टर राकेश यादव ने मेडल, सर्टीफिकेट एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डॉक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल, दीपक कुमार, डॉक्टर राजेश सिंह, डॉक्टर सीपी कुशवाहा, डॉक्टर विवेक सचान, डॉक्टर राजवर्द्धन, डॉक्टर रमेश चौधरी, डॉक्टर योगेश्वर शर्मा, डॉक्टर एसएन साहू, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, शिल्पी कश्यप, कुलदीप, संजीव कुमार, महिमा, सरिता, पूजा ऐरी, प्रतिभा, रीना नेगी, नीमा बिष्ट, हिमांशी, पूजा, वैशाली, निमशा, साक्षी, नेहा, यशी, प्रीतपाल आदि उपस्थित रहे।










