अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं​डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, गजरौला में ​मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल और पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संग उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शनिवार को हसनपुर और गजरौला में हुए कार्यक्रमों की तस्वीरें आप देख सकते हैं। हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बूथ संख्या 95 मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रति जीवन भर समर्पण भाव से काम करते रहे। ठीक उसी तरह हम सब मिलकर भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए कार्य करते रहें। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
 गजरौला में  मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने एमडीए कालोनी स्थित अपने जनसहयोग कार्यालय पर “प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पार्टी के प्रति समर्पण भाव कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देशवासियों के दिलों में है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि वोटों की नहीं जनभावनाओं और विकास के प्रति दृढ़ता की राजनीति करती है। भाजपा यही चाहती है कि कोई भी कमजोर न रहे और सभी को बराबर का अधिकार मिले। इस अवसर पर सतपाल पाल,  उत्तम सिंह प्रजापति, राजीव राजपूत, अमन अग्रवाल, निहार त्यागी,  मनमोहन सिंह सैन, त्रिलोक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और अपने मोबाइल पर सरल ऐप डाउनलोड करने का आह्वान किया। सुरेंद्र सिंह स्टेट, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, मनजीत नागपाल, विजय शर्मा, दीपक चौधरी, बब्बू चौधरी, चौधरी उधम सिंह, सुनील गुप्ता, देवेंद्र सिद्धू, रविंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, सुरजीत सिरोही, रविंद्र यादव, वरुण चौधरी, राजीव चौधरी, दीपक खत्री, संदीप चौधरी, कपिल सिंघल, हरीश प्रधान, वीरेंद्र गुर्जर, विनोद गुर्जर, चिंटू गुर्जर, संजय अग्रवाल, सलीम सिद्दीकी, अशोक बंसल, राजीव मित्तल, प्रदीप वर्मा, प्रमोद अलुना, शेरी, होशियार सिंह दिवाकर,  अनुज शर्मा, टोनी, पुष्पेंद्र शर्मा, सौरभ ठाकुर, आशीष शर्मा, मनमोहन सिंह सैन आदि मौजूद रहे।

गजरौला में ही पूर्व सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पाल ने शक्ति केंद्र ज्ञान भारती के बूथ नंबर 208  मोहल्ला धनपुरी में जेबी एकेडमी में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। चंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन भाजपा को बुलंदियों तक ले जाने के लिए समर्पित कर दिया था। उनसे मिली प्रेरणा का ही परिणाम है कि आज पूरे भारत में भाजपा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंडित जी से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में कार्य करते रहें। इस अवसर पर महेंद्र सिंह प्रजापति क्षेत्रीय महामंत्री, डाक्टर दीपक गंगवार, दिनेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,  मंडल मंत्री भाग्यवती प्रजापति, होशियार सिंह दिवाकर, अंकुश पाल, नगर पालिका परिषद के चुनाव में भावी प्रत्याशी प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे।  संचालन अंकुश पाल ने किया।
गजरौला में भाजपा के मंडल अध्यक्ष डाक्टर उत्तम सिंह प्रजापति ने मोहल्ला अल्लीपुर भूड़  में जनसंघ के संस्थापक प्रखर वक्ता विद्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। बूथ प्रबंधन संयोजक मनमोहन सिंह सैन, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, सतपाल सिंह पाल,  अंकुर नागर,  सौरभ जैन,  डॉक्टर सुमेर चंद,  महिपाल सिंह,  पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल,  राजीव राजपूत,  राजीव मित्तल,  शशि चौहान डाक्टर आशुतोष भूषण शर्मा, शंकर सैनी,  पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल, क्षेत्रीय महामंत्री  महेंद्र सिंह प्रजापति, गुरु वचन सिद्धू , जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राम रतन सिंह.  वीरेंद्र सिंह लाला , प्रदीप वर्मा , हेम सिंह आर्य,  सचिन, तेजपाल सिंह , दीपक खत्री,  नरेंद्र सिंह, अनुज चौधरी सुरेंदर सिंह स्टेट आदि उपस्थित रहे। वहीं मोहल्ला गंगानगर बूथ नंबर 51 पर मण्डल उपाध्यक्ष अंजू कुमारी के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह, नरेंद्र कुमार,जितेंद्र सिंह ,सतपाल सिंह, विक्रांत सिंह, राकेश कुमार, अंकित कुमार, योगेश कुमार सोनू कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!